{"_id":"5d07cc608ebc3e24901ec401","slug":"1560792147916-lakhimpur-news62","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को मिली 16 और एंबुलेंस, मरीजों को होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को मिली 16 और एंबुलेंस, मरीजों को होगी सहूलियत
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आए दिन समय से एंबुलेंस न पहुंचने की मिल रही शिकायतों को संज्ञान में लेकर शासन ने जिले को 16 एंबुलेंस और मुहैया करा दी है। जिन्हें सीएचसी पर भेजा जाएगा। इससे मरीज इलाज के लिए समय रहते सीएचसी से लेकर जिला अस्पताल तक पहुंच सकेंगे।
अब तक जिले में 108 एंबुलेंस 28 और 102 एंबुलेंस की संख्या 46 थी। इसमें से कई कंडम हो चुकी थीं। वहीं इन्हें स्टार्ट करने के लिए धक्के लगाने की भी नौबत आ जाती थी। मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रदेश सरकार ने जिले को 16 एंबुलेंस (108) मुहैया करा दी हैं, जिससे मरीजों को निर्धारित 15 मिनट में एंबुलेंस सेवा उपलब्ध हो सके। 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा के जिला कार्यक्रम प्रबंधक अविनाथ पांडेय का कहना है कि जिला काफी बड़ा है। 16 एंबुलेंस मिलने से मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी।
108 एंबुलेंस-28
102 एंबुलेंस- 46
एएलएस एंबुलेंस- दो
नई मिली एंबुलेंस- 16