{"_id":"5d07cc508ebc3e248d51e9a7","slug":"156079213119-lakhimpur-news105","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज फिर होगा अंडरपास का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज फिर होगा अंडरपास का काम
विज्ञापन
मैलानी। आमान परिवर्तन के काम के तहत मैलानी में अंडरपास बनाने का काम 18 जून को फिर होगा। इस बार कार्यदायी संस्था को जनहानि बचाने के लिए खास सतर्कता बरतनी होगी, क्योंकि पहले दिन काम के दौरान एक मजदूर को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।
आरवीएनएल ने बांकेगंज की तरफ यार्ड में स्थित लेवल क्रासिंग संख्या 176 को अंडरपास बनाने के लिए छह घंटे का ब्लाक लेकर 15 जून को अंडरपास बनाने का काम शुरू किया था। दो स्लैब अंडरपास में पड़ गए थे। तीसरे स्लैब को डालने की तैयारी में नीचे मिट्टी की लेवलिंग के दौरान ऊपर से मिट्टी गिरने से उसमें दबकर फरधान निवासी मजदूर राममूर्ति 30 वर्ष की मौत हो गई थी।
इसे देखते हुए अबकी कार्यदायी संस्था को अंडरपास निर्माण के दौरान खास सतर्कता बरतनी होगी। पास के ग्राम नारंग के ग्रामीणों के मुताबिक वहां की मिट्टी बलुई है, कभी भी दरकने की संभावना बनी रहेगी। कोई जनहानि न हो इसके लिए कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार अफसरों को अलर्ट पर रहना होगा। किसी को सचेतक के रूप में तैनात करना होगा। जो ऊपर से गिरने वाली मिट्टी या किसी अन्य खतरे की निगरानी करता रहे और मिट्टी गिरते देख या किसी अन्य खतरे को भांप सीटी बजाकर मजदूरों को अलर्ट कर सके। ऐसा माना जा रहा है कि अंडरपास में काम कर रहे मजदूरों को सुरक्षित रखने का यह विकल्प सबसे बेहतर रहेगा। इसके अलावा मजदूरों को सुरक्षा उपकरण से भी लैस किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
इस बार विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही मजदूरों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। मजदूरों को सुरक्षा उपकरणों से लैस करने के साथ ही कुछ को खतरे की निगरानी के अलर्ट पर रखा जाएगा। इसके अलावा जनहानि से बचने के लिए लखनऊ से आने वाले इंजीनियरों की भी सलाह ली जाएगी, ताकि सभी मजदूर सुरक्षित ढंग से अपना काम कर सकें।
- कुमुद सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, कार्यदायी संस्था कालिंदी कपूर कारपोरेशन