फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   राजापुर पुलिस चौकी के सामने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

राजापुर पुलिस चौकी के सामने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Mon, 17 Jun 2019 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
राजापुर पुलिस चौकी के सामने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी। चार दिन से लापता बीए की छात्रा की बरामदगी में रुचि न लेने पर रविवार को परिवारवालों का गुस्सा फूट पड़ा। मोहल्ले के तमाम लोगों के साथ युवती के घरवालों ने राजापुर पुलिस चौकी के सामने जाम लगा कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि छात्रा को गायब हुए पांच दिन बीत गए, लेकिन पुलिस बरामदगी में दिलचस्पी नहीं ले रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सिकटिया निवासी एक 20 वर्षीय युवती शहर के एक डिग्री कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। उसके पिता ने बताया कि पुत्री 12 जून को कॉलेज गई थी, लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी। काफी तलाशने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। इस पर उन्होंने उसी दिन सदर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच पुलिस चौकी राजापुर के प्रभारी को सौंपी गई थी, लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने पुत्री को बरामद करने का कोई प्रयास नहीं किया। इससे नाराज घरवाले मोहल्ले के तमाम लोगों के साथ राजापुर पुलिस चौकी पहुंचे और सौजन्या मार्ग पर जाम लगा दिया। महिलाएं बसों के आगे सड़कों पर लेट गईं। इससे जहां भयंकर जाम लग गया। वहीं पुलिस में भी अफरातफरी मच गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवारवालों से बातचीत की और उन्हें समझाया बुझाया। युवती को बरामदगी कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग शांत हुए और जाम खोला। इसके बाद परिवार के लोग एसपी आवास पर पहुंचे। एसपी पूनम से मिलकर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। प्रदर्शन के बाद हरकत में आई राजापुर चौकी पुलिस की एक टीम चौकी इंचार्ज अरविंद शुक्ला के नेतृत्व में युवती को बरामद करने के लिए पंजाब रवाना हो गई है।
विज्ञापन


पंजाब में मिली लोकेशन
गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने युवती की लोकेशन जानने के लिए सर्विलांस पर उसका मोबाइल नंबर लगाया था, जिससे उसकी लोकेशन पंजाब में मिली है। इस पर रविवार को पुलिस की एक टीम चौकी इंचार्ज अरविंद शुक्ला के नेतृत्व में महिला सिपाहियों के साथ पंजाब रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे जूझी पुलिस, तब खुला जाम
उमस भरी गर्मी के बीच सड़क पर हुए प्रदर्शन और जाम से वाहनों का लंबा जाम लग गया। पीलीभीत-बस्ती हाईवे और सौजन्या मार्ग पर हालत यह हो गई कि पैदल निकलना भी मुश्किल था। प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने फोर्स के साथ जाम खुलवाने में दो घंटे कड़ी मशक्कत की। तब जाकर जाम खुल सका और वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।

युवती की लोकेशन पंजाब में मिली है। इस पर दो महिला सिपाहियों के साथ पुलिस टीम को पंजाब भेजा गया है। पुलिस पर लापरवाही करने का आरोप गलत है।
फतेह सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed