फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   महिला ने रवहीं पुल से शारदा नहर में लगाई छलांग

महिला ने रवहीं पुल से शारदा नहर में लगाई छलांग

Mon, 17 Jun 2019 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
महिला ने रवहीं पुल से शारदा नहर में लगाई छलांग
लखीमपुर खीरी। सास से हुए झगड़े से नाराज एक महिला ने रवहीं पुल से नहर में छलांग लगा दी। यह देख पूर्व में डूबे युवक को तलाशने गए वहां मौजूद पुलिस चौकी रामापुर के मुख्य आरक्षी हरिप्रकाश ने रवहीं कॉलोनी निवासी सुभाष के साथ नहर में छलांग लगाकर महिला को सकुशल बचा लिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला राजगढ़ निवासी प्रापर्टी डीलर अवधेश यादव ने बताया कि उनके भतीजे छोटू यादव की तबीयत खराब रहती थी। एक मोलवी ने सात नदियों का जल लाने के लिए कहा था। इस पर रविवार को उनका पुत्र नैमिष उर्फ सोनू यादव (23) अपने चचेरे भाई गीत उर्फ छोटूू यादव (20) के साथ जल लेने शारदा नहर के रवहीं पुल पर गया था। दोपहर करीब 12 बजे नैमिष रवहीं कॉलोनी के सामने लगे पीपल के पेड़ के पास से नहर से पानी भरने लगा, इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह तेज धार में बह गया। यह देख छोटू यादव ने शोरशराबा किया और भागकर पास की रवहीं कॉलोनी पहुंचा। भाई के बहने की जानकारी दी। इस पर कॉलोनी के बड़ी संख्या में लोग मौके पर आ गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सदर फतेह सिंह भी मौके पर गोताखोरों के साथ पहुंच गए। पुलिस नैमिष की नहर में तलाश करा रही थी। इसी बीच दोपहर करीब दो बजे एक महिला ने रवहीं पुल से नहर में छलांग लगा दी। यह देख वहा हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद रामापुर चौकी के मुख्य आरक्षी हरिप्रकाश और रवहीं कॉलोनी निवासी सुभाष ने नहर में छलांग लगा दी और महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया। पुलिस के मुताबिक महिला फूलमती (40) पत्नी दूबर लाल निवासी गोविंदनगर की रहने वाली थी। उसका सास से झगड़ा हुआ था। गुस्से में आकर वह नहर में कूद गई। पुलिस ने महिला को समझा बुझाकर परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है। उधर, डूबे नैमिष यादव का शाम तक कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


पानी भरते समय एक युवक डूब गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच गोविंदनगर की फूलमती नाम की महिला ने पुल से नहर में छलांग लगा दी थी, जिसे सकुशल बरामद कर लिया गया है। महिला का सास से झगड़ा हुआ था, इससे वह नाराज थी। उसे समझाबुझाकर घर वालों के सुपुर्द किया गया है। लापता युवक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेह सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed