{"_id":"5ce6e6b0bdec220791792569","slug":"155863625914-lakhimpur-news27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गांव में आग से तीन घर जले, दो मवेशी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गांव में आग से तीन घर जले, दो मवेशी झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के दो स्थानों पर चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में तीन घर जल गए, जिसमें हजारों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। आग की चपेट में आने से दो मवेशी झुलस गए।
गुरुवार के पूर्वांह 11:30 बजे गांव सहुआपुर में खाना बनाते वक्त चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में रमेश का घर जल गया और घर में रखे 10 हजार रुपये, बिस्तर, चारपाई, अनाज, बर्तन, साइकिल आदि हजारों का सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आकर रमेश की एक पड़िया झुलस गई। फायर बिग्रेड पहुंचने पर आग बुझाई गई। आग से पशुओं के लिए लगा भूसा भी जल गया।
उधर, तिलोकपुर में घूरे की चिंगारी से लगी आग में राजाराम, रमेश कुमार के दो घर जल गए और घर में रखी हजारों की संपत्ति जल गई। आग की चपेट में राजाराम की एक पड़िया भी झुलस गई। फायर ब्रिगेड मशीन के पहुंचने पर आग को काबू में किया गया। गोला फायर सर्विस स्टेशन के यूनिट हेड सुरेंद्र सिंह शिंदे ने अग्निपीड़ितों को ढाढ़स बंधाया। ब्यूरो