{"_id":"5cd072b0bdec22077654dbb4","slug":"151557164720-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैलानी रेंज में तालाब के किनारे खेत में मिले फिशिंग कैट के तीन बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैलानी रेंज में तालाब के किनारे खेत में मिले फिशिंग कैट के तीन बच्चे
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी रेंज में एक तालाब के पास फिशिंग कैट के तीन नवजात मिले हैं। गन्ने के खेत में फिशिंग कैट के बच्चों को देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर इन बच्चों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए निगरानी शुरू कर दी है।
बफरजोन की मैलानी रेंज के महुरेना बीट से सटे सिसनौर गांव के पास एक छोटा सा तालाब है, यहीं से निकलकर एक नाला नगरिया झील को जाता है। तालाब के पास गांव निवासी राम सनेही का खेत है। जिसमें गन्ने की कुछ फसल खड़ी है। सोमवार सुबह जब राम सनेही अपने खेत को गया तो उसे खेत के बीच में फिशिंग कैट के तीन बच्चे दिखाई दिए। उसने इसकी सूचना वन विभाग को दी। फॉरेस्टर मोहम्मद उमर, राजेंद्र वर्मा के नेतृत्व में पहुंची वन विभाग की टीम ने गन्ने के खेत में फिशिंग कैट के तीन बच्चों को देखा। इनका जन्म मात्र एक दो दिन पहले हुआ था। वन कर्मियों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को देते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए निगरानी शुरू कर दी।
फिशिंग कैट बिल्ली प्रजाति का जीव है। जो तालाबों में मछलियां खाकर रहती है। शेड्यूल 1 का प्राणी है। प्रसव के समय फिशिंग कैट तालाब, नालों के पास सुरक्षित स्थान तलाश कर बच्चों को जन्म देती है। मैलानी रेंज में सोमवार को मिले फिशिंग कैट के तीनों बच्चे सुरक्षित हैं और उनकी निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन
डॉ. अनिल कुमार पटेल, उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व, बफरजोन।