{"_id":"5ca8de3bbdec22145b20f3eb","slug":"151554570811-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुकरा जंगल की झाड़ियों में पड़ी मिली नवजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुकरा जंगल की झाड़ियों में पड़ी मिली नवजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। शनिवार की दोपहर बजाज चीनी मिल के पीछे कुकरा जंगल की झाड़ियों में एक नवजात बच्ची पड़ी मिली। पुलिस ने नवजात को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया है।
शनिवार की दोपहर कुछ राहगीर चीनी मिल के पीछे कुकरा जंगल के रास्ते जा रहे थे, तभी रेलवे क्रॉसिंग के पास झाड़ियों में बच्चे के रोने की आवाज सुनकर लोग ठिठक गए। पास जाकर देखा तो एक पुराने कपड़े में लिपटी नवजात बच्ची रो रही थी। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, कोतवाली पुलिस बच्ची को सीएचसी लाई, जहां डॉक्टरों से उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजक निधि सराफ और धीरज हर्ष ने सीएचसी पहुंचकर नवजात के बारे में जानकारी की। पुलिस ने बच्ची को चाइल्ड लाइन की काउंसलर विभा सक्सेना, और प्रियंका के सुपुर्द कर दिया है। विभा सक्सेना ने बताया कि बच्ची का जन्म करीब दो या तीन दिन पूर्व हुआ प्रतीत होता है, बच्ची को लखीमपुर में बाल कल्याण समिति की निगरानी में रखा जाएगा।