{"_id":"5c7434c8bdec2256ab4e757d","slug":"151551119560-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छाउछ चौराहे की सड़क को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छाउछ चौराहे की सड़क को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने शहरी जाम की समस्या के निदान के लिए छाउछ चौराहे की सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हिट एंड रन के प्रकरणों को गहनता से जांच कर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। सार्वजनिक सेवा वाहनों से हुई दुर्घटनाओं में मिलने वाली सहायता राशि के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने ट्रैक्टर-ट्राला से गन्ना ढुलाई किए जाने की सूचना पर कहा है कि गन्ना ढोने के लिए सिर्फ ट्रकों का प्रयोग किया जाए। ट्रैक्टर-ट्रालों का संचालन न किया जाए। विद्यालय वाहनों की फिटनेस जांच कराने के लिए डीआईओएस को संबंधित विद्यालयों के प्रबंधकों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया। बैठक में लिए गए निर्णयों का अनुपालन कराने के संकल्प के साथ प्रतिभाग करने वाले का एआरटीओ प्रवर्तन पीके सिंह ने आभार जताया। बैठक में एएसपी धनश्याम चौरसिया, सीएमओ के प्रतिनिधि, यातायात निरीक्षक सूर्यमणि यादव, जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी योगेंद्र सिंह, एसडीएम सदर डॉ अरुण कुमार सिंह समेत बस, ट्रक, टेंपो यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।