{"_id":"5c0665ffbdec2241836bb30e","slug":"151543923199-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भ्रष्टाचारियों की करें शिकायत निश्चित होगी कार्रवाई'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'भ्रष्टाचारियों की करें शिकायत निश्चित होगी कार्रवाई'
Updated Tue, 04 Dec 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों की शिकायतें सुनने उनके निस्तारण के लिए सांसद और एसडीएम ने सोमवार को गांव हरदासपुर में रात्रि प्रवास कर चौपाल लगाई और जन समस्याएं सुनीं।
सांसद रेखा वर्मा और एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा ने सोमवार रात ईसानगर के गांव हरदासपुर में प्रवास कर चौपाल लगाई और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। शिकायतों का निस्तारण भी तीन दिन में करने का आश्वासन दिया। अपने प्रवास के दौरान चौपाल में जन समस्याएं सुनने के बाद सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि सरकार आपके द्वार पर है यह आपको आभास कराने के लिए सांसद विधायक से लेकर एसडीएम, तहसीलदार, कोतवाल से एसपी तक गांव मे आकर आपकी समस्याएं सुनेंगे और उनका निस्तारण भी तीन दिन के अंदर होगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाज को भयमुक्त बनाने और गांव-गांव तक सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए संकल्परत है। सांसद ने कहा कि भाजपा की नीतियां जन उपयोगी हैं। इसमे भ्रष्टाचार का कोई स्थान नहीं यदि जनता को मिलने वाली योजनाओं में कोई भी कर्मचारी अधिकारी लिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध निश्चित कार्रवाई होगी। एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा ने कहा कि यदि किसी प्रकार की कोई भी शिकायत है तो वह किसी भी समय अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। इस मौके पर कोतवाल ईसानगर बृजेश त्रिपाठी, धौरहरा अधिवक्ता संघ अध्यक्ष तेजप्रताप सिंह, कुंती त्रिवेदी, आदि मौजूद रहे।