{"_id":"5bbb4841867a55687d7b5fda","slug":"151539000385-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक अवकाश पर शिक्षक, स्कूलों में लटके ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक अवकाश पर शिक्षक, स्कूलों में लटके ताले
Updated Mon, 08 Oct 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
08एलकेएच 351
सामूहिक अवकाश पर शिक्षक, स्कूलों में लटके ताले
अमर उजाला ब्यूरो
धौरहरा। क्षेत्र के रमियाबेहड़, धौरहरा, ईसानगर के सभी परिषदीय स्कूलों के शिक्षक सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। यह शिक्षक रविवार से पोर्टल पर अपने अवकाश की सूचना डाल रहे थे। वे पुरानी पेंशन बहाली की मांगों को लेकर ईको गार्डन लखनऊ में धरना प्रर्दशन करेंगे।
धौरहरा शिक्षक संघ अध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव और मंत्री सौरभ मिश्रा की अगुवाई में बसों और छोटी बीस गाड़ियों से तीन सौ शिक्षक और रमियाबेहड़ शिक्षक संघ अध्यक्ष शशीकान्त वर्मा, मंत्री हरीओम अवस्थी और ईसानगर के अध्यक्ष लालता प्रसाद बाजपेई के साथ शिक्षक अपनी पुरानी पेंशन बहाली की मांगों को लेकर लखनऊ के ईको गार्डन पहुंच गए। इसके चलते तहसील क्षेत्र के सभी परिषदीय स्कूलों में अघोषित अवकाश रहा।