{"_id":"5b995102867a557ff265dd78","slug":"151536774402-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार का कहर जारी, 48 घंटे में 12 बच्चे भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार का कहर जारी, 48 घंटे में 12 बच्चे भर्ती
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम का कहर बच्चों पर शुुरू हो चुका है। बच्चे तमाम संक्रामक रोगों की चपेट में आने लगे हैं, जिससे चिल्ड्रन वार्ड में पिछले 48 घंटों में बुखार पीड़ित 12 बच्चे भर्ती हुए। इसमें से एक में एईएस की संभावना लगने पर उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।
पलिया के पतवारा निवासी राम आसरे ने सात वर्षीय पुत्र आशीष, खीरी के होलापुरवा निवासी सकटू ने पांच वर्षीय पुत्री काजल, गोला के शिवपुरी निवासी रामप्रताप ने 12 वर्षीय पुत्र विवेक, नौरंगाबाद निवासी खुर्शीद ने दो वर्षीय पुत्र फाजिल, धौरहरा निवासी विश्राम ने सात माह के पुत्र हिमांशू, लालजीपुरवा निवासी साबिर ने आठ वर्षीय पुत्री रूकसार, मितौली के लक्ष्मननगर निवासी आठ वर्षीय पुत्री दीपा, धौरहरा के केशवापुर निवासी देवारीलाल के 12 वर्षीय पुत्र शिवम, फूलबेहड़ के अचलापुर निवासी रामकुमार ने आठ वर्षीय पुत्र अरुण, इस्लामनगर निवासी मुनव्वर ने दो वर्षीय पुत्री फलक, गोला के चौरठिया निवासी राम भरोसे की 12 वर्षीय पुत्री राधा को बुखार आने पर चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया गया। इसमें सात वर्षीय आशीष में एईएस की संभावना लगने पर उसे लखनऊ रेफर दिया गया।
डॉक्टर सीरियस बच्चे को भी नहीं भेजते आईसीयू वार्ड
सीरियस बच्चों के लिए जिला अस्पताल से चंद कदम की दूरी पर आईसीयू वार्ड है जिसमें सीरियस बच्चों को भर्ती किया जा सके, लेकिन डॉक्टर बार बार वहां जानेे से बचने के लिए बच्चों को चिल्ड्रन वार्ड में ही भर्ती कर लेते हैं। जिला अस्पताल में बुधवार की सुबह गंभीर हालत में आए सीतापुर के गांव मुरावनपुरवा निवासी राजेश के पांच वर्षीय पुत्र ललित को आईसीयू भेजने के बजाय चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती करके उसे ऑक्सीजन लगवा दी। वार्ड स्टाफ का कहना था कि सीरियस होने के कारण ललित का रेफर बन गया है। 108 एंबुलेंस का इंतजार है आते ही भेज दिया जाएगा।