फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   हेल्थ एंड हैपीनेस शिविर के बाद हाथियों ने उड़ाई दावत

हेल्थ एंड हैपीनेस शिविर के बाद हाथियों ने उड़ाई दावत

Tue, 24 Jul 2018 12:14 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Tue, 24 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
हेल्थ एंड हैपीनेस शिविर के बाद हाथियों ने उड़ाई दावत
elephant
दुधवा नेशनल पार्क में चल रहे चार दिवसीय हेल्थ एंड हैपीनेस कैंप में सोमवार को हाथियों की शानदार दावत हुई। हाथियों को उनके पसंदीदा व्यंजन और फल परोसे गए। हाथियों की इस शानदार दावत की मेजबानी दुधवा नेशनल पार्क के अफसरों ने की। भीरा स्थित बेस कैंप में दुधवा टाइगर रिजर्व, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सौजन्य से चार दिवसीय एलीफैंट हेल्थ एंड हैपीनेंस कैंप का आयोजन किया गया था। इसमें दुधवा टाइगर रिजर्व के 24 हाथियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उनकी दावत का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अनोखी दावत में हाथियों को केला, गुड़, अनानास सहित गन्ने की पताई और हाथियों का पसंदीदा खाना उनके सामने पेश किया गया था। इसको हाथियों ने बड़े ही चाव से खाया और उसके बाद जंगल में रवानगी की। सभी अधिकारियों ने बारी-बारी से हाथियों को उनका पसंदीदा फल केला और गुड़ खिलाया। दुधवा टाइगर रिजर्व और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सौजन्य से शुरू हुआ एलीफैंट हेल्थ एवं हैपीनेस कैंप का भीरा स्थित हाथी कैंप में उद्घाटन किया गया था। दूसरे दिन रविवार को सलूकापुर स्थित हाथी कैंप में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें यहां मौजूद 12 हाथियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और इसके बाद जरूरी दवाएं भी उनको दी गईं। दुधवा टाइगर रिजर्व और कर्तनिया घाट मिलाकर शिविर में कुल 24 हाथियों का चेकअप किया गया। इस दौरान उनमें होने वाली बीमारियों को भी देखा गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. केके शर्मा एवं डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के डॉ. परीक्षित की टीम ने हाथियों का बेहतर ढंग से चेकअप किया। सोमवार को हाथियों की दावत का आयोजन किया गया था। भीरा स्थित बेस कैंप में हाथियों के लिए भारी मात्रा में भोजन लाया गया था। इस भोजन में गन्ना, मक्का, कटहल, खीरा, लौकी, कद्दू, केला और गुड़ के साथ ही गन्ने की पताई हाथियों के सामने पेश की गई। दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर रमेश पांडेय और डीडी महावीर कौजलगि ने सबसे पहले हाथियों को भोजन कराकर दावत की शुरूआत की। हाथियों ने बड़े ही चाव से खाना खाया और उनका विशेष ध्यान गुड़ पर रहा जिसको वह झट से चट कर गए। हाथियों की दावत में उनकी मेजबानी का जिम्मा पार्क प्रशासन ने बखूबी निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलीफैंट हेल्थ एंड हैपीनेस कैंप में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के समन्वयक डॉ. मुदित गुप्ता, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दबीर हसन, परियोजना अधिकारी रोहित रवि, सहायक परियोजना अधिकारी राधेश्याम भार्गव, कर्तनिया घाट फाउंडेशन के फजलुर्रहमान के साथ ही इरशाद अहमद, सुशील कुमार, हरी प्रसाद और शफीक आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed