फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पौधरोपण के साथ वन महोत्सव का हुआ आगाज

पौधरोपण के साथ वन महोत्सव का हुआ आगाज

Sun, 01 Jul 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
पौधरोपण के साथ वन महोत्सव का हुआ आगाज

विज्ञापन
पौधरोपण के साथ वन महोत्सव का आगाज
इंदिरा मनोरंजन वन में विधायक ने किया पौधरोपण
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के तत्वावधान में रविवार को वन महोत्सव का शुभारंभ पौधरोपण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा ने इंदिरा मनोरंजन वन में पौधरोपण कर सात दिन तक चलने वाले वन महोत्सव का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना मौजूदा समय का सबसे बड़ा मुद्दा है। विकास की आंधी में सबसे ज्यादा पर्यावरण को क्षति पहुंच रही है। ऐसे में जरूरी है कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखा जाए। अन्यथा भविष्य में भयावह स्थिति आ सकती है तब पछताने के सिवा कुछ नहीं बचेगा। उन्होंने अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की।
विज्ञापन

डीएफओ साउथ समीर वर्मा ने कहा कि इस वर्ष दक्षिण खीरी वन प्रभाग में सात लाख से ज्यादा पौधे रोपे जाएंगे। इसके अलावा हर नागरिक को ‘एक व्यक्ति एक वृक्ष’ कार्यक्रम के तहत एक पौधा अवश्य रोपना चाहिए। इस मौके पर उप प्रभागीय वनाधिकारी रवि शंकर शुक्ला, शारदानगर के रेंज अधिकारी एनके रॉय, वन दरोगा नागेंद्र पांडेय समेत वनाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोटरी क्लब ने वन महोत्सव और डाक्टर्स डे के मौके पर जिला चिकित्सालय में औषधीय पौधे रोपे। सीएमएस डॉ. आरके वर्मा ने पहला पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर कमल मेहरोत्रा, मगन टंडन, संतोष गुप्ता, अशोक अग्रवाल, विजय नागर आदि मौजूद रहे।
00
पौधरोपण कर वन महोत्सव का शुभारंभ हुआ
बांकेगंज। मैलानी रेंज परिसर में सात दिवसीय वन महोत्सव का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। इस मौके पर रेंजर और ट्रेनी आईएफएस प्रखर मिश्र ने वन महोत्सव के पहले दिन रविवार रेंज परिसर में नीम, पीपल, पाकड़ आदि के पौध रोपित किए। इस मौके पर फारेस्टर मोहम्मद उमर, हरीबाबू भारती, सुखपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

खमरिया। सेव ट्री सेव इनवायरमेंट संस्था ने वन महोत्सव के तहत खमरिया में बस अड्डे के पास बच्ची काजल और बुजुर्ग महिला कमला से आम, नीम के पौधे रोपित कराए। इस मौके पर आम, नीम, कदंब, बकैना, मीठी नीम और कुल 11 पौधे रोपित किए गए। इस मौके पर वीपी रस्तोगी, राजेन्द्र कगड़ी, सरोज, संदीप यादव, अभय मौर्य, शिवम शुक्ला, सत्यम गुप्ता, अर्जुन सिंह, रतन अनुराग पांडेय सोबरन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed