{"_id":"5b240a944f1c1b614d8b6839","slug":"151529088660-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरी आशा वर्कर,मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से गिरी आशा वर्कर,मौत
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से गिरी आशा वर्कर, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। बाइक पर पीछे बैठकर विवाह समारोह में शामिल होने जा रही आशा वर्कर रोड पर सिर के बल गिरने से बेहोश हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे रिश्तेदार उसे इलाज के मितौली सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक होने पर लखनऊ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कस्बे से पांच किलोमीटर दूर नीमगांव निवासी 32 वर्षीय पूनम देवी बांकेगंज सीएचसी में आशा वर्कर पद पर तैनात थी। बृहस्पतिवार सवेरे पूनम अपने पुत्र सचिन के साथ बाइक के पीछे बैठकर थाना मितौली क्षेत्र के गांव सल्लाह रिश्तेदारी में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रही थी। इस दौरान लल्लुवा गांव के निकट बने रोड ब्रेकर से टकराकर बाइक अनियंत्रित होने से वह बाइक से उछल कर रोड पर सिर के बल गिरने से बेहोश हो गई। मां को बेहोश देख घबराए पुत्र ने इसकी सूचना फोन से रिश्तेदारों को दी। सड़क पर बेहोश पड़ी पूनम को मितौली सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर उसकी मौत हो गई। पूनम की मौत से परिवारीजनों और उसके पति राम नरेश का रो-रो कर बुरा हाल है।