फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पदचिन्ह मिलने से दहशत, जांच के लिए भेजा

पदचिन्ह मिलने से दहशत, जांच के लिए भेजा

Tue, 12 Jun 2018 12:43 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
पदचिन्ह मिलने से दहशत, जांच के लिए भेजा
tiger
निघासन। क्षेत्र में बाघ और बाघिन की मौजूदगी से लोग दहशत में है। गांव लुधौरी की एक बाग में किसी जानवर के पगचिह्न होने से ग्रामीण दहशत में है। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई है। वन विभाग ने पगचिह्न की फोटो खींचकर जांच के लिए लखनऊ भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बलदेवपुरवा और ओरीपुरवा में बाघ हमले में दो लोगों के घायल होने के बाद वन विभाग ने दावा किया था कि बाघ खैरीगढ़ जंगल में चला गया है। गांव बिहारीपुरवा में एक किसान खेतों की ओर गया था। वहां पर उसने बाघ को देखा। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग ने छानबीन की, लेकिन बाघ के पगचिह्न होने से इंकार कर दिया। सोमवार को लुधौरी निवासी राजेश सिंह की पश्चिम तरफ स्थित शीर बाग में पगचिह्न गांव के ही सोनू सिंह ने देखा। उन्होंने मामले की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग के लोग मौके पर पहुंचे और फोटो आदि लेकर उसकी जांच के लिए भेजा है। लुधौरी रेंज के रेंजर पलटू राम राना ने बताया कि किस जंगली जानवर के पगचिह्न हैं यह कह पाना मुश्किल है। इसलिए पगचिह्नों की फोटो लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed