फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सुमन ने आत्महत्या नहीं की, हत्या हुई

सुमन ने आत्महत्या नहीं की, हत्या हुई

Mon, 09 Apr 2018 12:02 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
सुमन ने आत्महत्या नहीं की, हत्या हुई
हैरमखेड़ा।
विज्ञापन

थाना मैगलगंज क्षेत्र के गांव परसेहरा में 26 वर्षीय सुमन की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डाक्टरों ने मौत का कारण गला दबाकर हत्या किया जाना बताया है। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में धाराएं तरमीम करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

परसेहरा निवासी हरिओम की पत्नी 26 वर्षीय सुमन का शव शुक्रवार को फंदे पर लटका मिला था। मैगलगंज पुलिस ने मृतका के पिता सीताराम की तहरीर पर पति हरिओम को नामजद करते हुए अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी और शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतका की गला दबाकर हत्या की गई थी, जिससे आत्महत्या किए जाने की थ्योरी झूठी साबित हो गई। इससे आरोपी पति समेत परिवार वाले शक के दायरे में आ गए हैं। इंस्पेक्टर घनश्याम राम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है, जिसके अनुसार धाराएं तरमीम की जाएंगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed