फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   जिले भर में श्रद्धा के साथ मनाई गई मकर संक्रांति

जिले भर में श्रद्धा के साथ मनाई गई मकर संक्रांति

Sun, 14 Jan 2018 11:45 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
जिले भर में श्रद्धा के साथ मनाई गई मकर संक्रांति
संक्रां‌ति - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी। मकर संक्रांति जिले भर में श्रद्धा के साथ मनाई गई। लोगों ने पवित्र नदियों में स्नान कर पुरोहितों, साधु, संतों, गरीबों और जरूरतमंदों को खिचड़ी, ऊनी कपड़े और कंबल आदि दान किए। खुद खिचड़ी खाई और दूसरों को भी खिलाई। जिले में कई जगह सामूहिक खिचड़ी भोज हुए। सामूहिक खिचड़ी भोज के आयोजन में सामाजिक समरसता का भाव दिखा।
विज्ञापन

सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने की खगोलीय और ज्यातिषीय गणना के अनुसार 15 जनवरी को भी मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। रविवार को खिली धूप और अच्छे मौसम के चलते इस पर्व पर लोगों में खासा उत्साह दिखा। शहर के संकटा देवी मंदिर और मेन रोड स्थित हनुमान मंदिर के सामने श्रद्धालुओं ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया। रिटायर्ड इंप्लाइज एसोसिएशन ने दीपायन पब्लिक स्कूल में नगर पालिका अध्यक्ष निरुपमा बाजपेई का अभिनंदन करने के बाद खिचड़ी भोज का आयोजन किया। इसमें यज्ञदत्त मिश्र, चंद्र शेखर मिश्र, ईशदत्त मिश्र समेत कई लोगों ने भी हिस्सा लिया। जिला फोटोग्राफी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आरिफ अनीस सोमी ने बताया कि दुखहरणनाथ मंदिर पर 160 कंबल बांटे गए।
विज्ञापन

जेसीआई ने सौभाग्य पैलेस के सौजन्य से खिचड़ी भोज किया। योगेश जोशी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में श्रवण शर्मा, अमर सिंह, कुलदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लायंस क्लब लखीमपुर उपकार द्वारा लायंस उपकार नेत्र चिकित्सालय में सामूहिक खिचड़ी भोज हुआ। कार्यक्रम संस्था अध्यक्ष आर्येंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में हुआ। पतंगबाजी भी हुई।
गोला गोकर्णनाथ। श्रद्धालुओं ने गोकर्णतीर्थ में स्नान कर भगवान शिव का पूजन किया। मोहल्ला मुन्नूगंज स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आरएसएस की ओर से कार्यक्रम हुआ। मिल रोड स्थित पटेल संस्थान में कुर्मी क्षत्रिय समाज कल्याण समिति के खिचड़ी भोज में सांसद रवि प्रकाश वर्मा, भाजपा विधायक योगेश वर्मा, पूर्व विधायक कृष्ण गोपाल पटेल आदि मौजूद रहे।
संसारपुर। क्षेत्र से लोग मकर संक्रांति मनाने गंगा किनारे फर्रुखाबाद रवाना हुए।
ममरी। श्रद्धालुओं ने गोमती नदी के टेढ़वा, सिरसा, पन्नघाट, कठिनानदी के घमहाघाट, कटरा, बरदहा, जमुनहां घाट पर स्नान कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। हैदराबाद थाने में एसओ सत्येंद्र कुमार सिंह, रोशननगर में रामसनेही वर्मा, खोखाय में दिनेश शर्मा, धिरावां में मंदिर पुजारी शिवबालक दास के सहयोग से खिचड़ी भोज हुआ।
बरवर। देवीस्थान मंदिर और नगर पंचायत कार्यालय पर हुए खिचड़ी भोज में नगर पंचायत अध्यक्ष नसरीन बानो समेत सभी सदस्यों और कई लोगों ने खिचड़ी भोज किया।
निघासन। सरपतहा ग्राम प्रधान फुलमत्ता देवी और उनके पति रमेश लोधी ने पचपेड़ी, गुलरी पुरवा, मूड़ा, नन्हौंवा समेत 28 गांव के जरूरतमंदों को खिचड़ी भोज कराया और कंबल बांटे। छेदुई पतिया के रामासरे गुप्ता ने 350 गरीबों को अनाज और गरम कपड़े दान दिए। उधर रकेहटी में सामाजिक आपदा राहत कोष के सदस्य राकेश वैश्य समेत अन्य सदस्यों ने 50 लोगों को कंबल बांटे। उधर आबकारी विभाग में आबकारी निरीक्षक गिरीश कुमार, सीओ सविरत्न गौतम ने 121 लोगों को कंबल वितरित किए।
मैलानी। मारवाड़ी मोहल्ला के मां वैष्णो देवी मंदिर, मेन मार्केट शिव मंदिर, राम जानकी मंदिर और काली मंदिर में खिचड़ी भोज हुआ। काली मंदिर में हुए सामूहिक खिचड़ी भोज में पूर्व अध्यक्ष फूलमती मौजूद रहीं।
मितौली। राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने एक गोष्ठी कर सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन किया। इसमें वीरेंद्र वर्मा, बलवीर सिंह, डॉ. राम राखन पाल, राधेश्याम भार्गव आदि मौजूद रहे।
मोहम्मदी। कस्बे के संतोषी देवी माता मंदिर परिसर में सोशल पीपुल्स सोसायटी के सदस्यों ने सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन किया। इस मौके पर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
पलियाकलां। पुलिस चौकी के पास सेंचुरी सोशल क्लब ने सदस्यों ने स्टाल लगाकर आने जाने वाले लोगों में खिचड़ी बांटी। इस अवसर पर एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी भी मौजूद रहे।


युवाओं और बच्चों ने जमकर की पतंगबाजी
मकर संक्रांति के मौके पर युवाओं और बच्चों ने जमकर पतंगबाजी की। पतंग की दुकानों पर खरीदारी के एक दिन पहले ही बच्चों और युवाओं की भारी भीड़ रही। रविवार सुबह से ही युवा और बच्चे छतों और मैदानों में पहुंच गए और पतंग उड़ाना शुरू कर दिया। मेला मैदान में काइट एसोसिएशन ने पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया। राजकीय इंटर कॉलेज, नसीरुद्दीन मौजी भवन प्रांगण, सदर स्कूल, मिश्राना स्कूल, पीके इंटर कॉलेज मैदान, डीएस इंटर कॉलेज मैदान में जमकर पतंगबाजी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed