फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   दुकान में नंबर प्लेट बनाता मिला सफाईकर्मी, सस्पेंड

दुकान में नंबर प्लेट बनाता मिला सफाईकर्मी, सस्पेंड

Wed, 06 Dec 2017 11:22 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
दुकान में नंबर प्लेट बनाता मिला सफाईकर्मी, सस्पेंड
सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी। राजस्व गांवों में तैनात सफाईकर्मियों के निजी धंधे में लिप्त होने के एक और मामले का खुलासा हुआ है। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर तुलसी अस्पताल के सामने रेडियम नंबर प्लेट की दुकान चलाते हुए सफाईकर्मी को डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पूछताछ में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। डीपीआरओ ने सफाईकर्मी को सस्पेंड करने के साथ ही उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। इसके अलावा मतगणना ड्यूटी का आदेश प्राप्त न करने के आरोपी सफाईकर्मी को डीपीआरओ ने सस्पेंड किया है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद ने डाक्टरी करते, जूता-चप्पल और कपड़े की दुकान चलाते हुए तीन सफाईकर्मियों को पकड़ा था। अब फूलबेहड़ ब्लॉक के राजस्व गांव खइयां में तैनात सफाईकर्मी रणजीत सिंह वर्मा को पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर तुलसी अस्पताल के सामने रेडियम नंबर प्लेट की दुकान चलाते पकड़ा गया है। डीपीआरओ के साथ ही डीपीएम अर्पित श्रीवास्तव दुकान पर पहुंचे, जहां डीपीएम ने सफाईकर्मी से नंबर प्लेट बनवाने की बात कही। इस पर सफाईकर्मी ने रेडियम और नॉन रेडियम नंबर प्लेट के रेट तय किए। फोटो खींचे जाने पर उसे शक हुआ, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डीपीआरओ ने सफाईकर्मी रणजीत सिंह को ड्यूटी के समय दुकान चलाने, नियुक्ति के क्षेत्र से अनुपस्थित रहने, शासकीय कार्यों के प्रति उदासीनता बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है और अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने इस अवधि में सफाई कर्मी को लखीमपुर ब्लॉक से संबद्ध किया और मामले की जांच एडीओ पंचायत लखीमपुर को सौंपी है। वहीं धौरहरा ब्लॉक के राजस्व गांव बम्हौरी में तैनात सफाईकर्मी आफाक अंसारी को गांव में ड्यूटी न करके लगातार अनुपस्थित होेने पर डीपीआरओ ने उसे भी सस्पेंड किया है। उसके खिलाफ अनुशानात्मक कार्रवाई करने के साथ ही निघासन के एडीओ पंचायत को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed