{"_id":"59f1d9ad4f1c1bcf538b92f8","slug":"151509022125-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक कक्षाओं में होंगे कुछ बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक कक्षाओं में होंगे कुछ बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र
Updated Thu, 26 Oct 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की स्नातक कक्षाओं के सभी विषयों में इस बार कुछ प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होंगे। विद्यार्थियों को इस बार उसी के अनुसार तैयारी करनी होगी।
युवराजदत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीएन मालपानी ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष में अर्थशास्त्र, शिक्षा शास्त्र, अंग्रेजी साहित्य, भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान, संस्कृत और समाजशास्त्र के प्रथम प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय होंगे। जबकि हिंदी साहित्य, गृह विज्ञान और उर्दू के द्वितीय प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय होना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
बीए द्वितीय वर्ष में अंग्रेजी साहित्य, हिंदी साहित्य और संस्कृत के प्रथम प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय और अर्थशास्त्र, शिक्षा शास्त्र, भूगोल, इतिहास, गृहविज्ञान, राजनीति विज्ञान, समाज शास्त्र और उर्दू विषय के द्वितीय प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय होंगे। बीए तृतीय वर्ष में अर्थशास्त्र, शिक्षा शास्त्र, भूगोल के प्रथम प्रश्नपत्र, हिंदी साहित्य, इतिहास, गृहविज्ञान, संस्कृत और उर्दू के द्वितीय, अंग्रेजी साहित्य, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र के तृतीय प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय होंगे।
विज्ञापन
प्राचार्य ने बताया कि बीकॉम प्रथम वर्ष के बिजनेस रेगुलरटी फ्रेमवर्क का चतुर्थ और बिजनेस एनवायरमेंट का छठा प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय होगा। बीकॉम द्वितीय वर्ष के प्रिंसिपल्स ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट का तृतीय प्रश्नपत्र और पब्लिक फाइनेंस का षष्टम प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय होगा। बीकॉम तृतीय वर्ष का कारपोरेट एकाउटिंग प्रथम और ऑडिटिंग द्वितीय प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय होगा।
इसी तरह बीएससी प्रथम वर्ष वनस्पति विज्ञान तृतीय, रसायन विज्ञान का द्वितीय और तृतीय, गणित का प्रथम और तृतीय, भौतिक विज्ञानी का प्रथम और द्वितीय और जंतु विज्ञान का तृतीय प्रश्नपत्र, बीएससी द्वितीय वर्ष के वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान के तृतीय, गणित के प्रथम, भौतिक विज्ञान और जंतु विज्ञान विभाग के द्वितीय प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय होना प्रस्तावित है। बीएससी तृतीय वर्ष में वनस्पति विज्ञान का तृतीय, रसायन विज्ञान का प्रथम, गणित का प्रथम और तृतीय, भौतिक विज्ञान और जंतु विज्ञान का द्वितीय प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय होगा।