फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   15-year-old minor gang raped in Kheri

खीरी में 15 साल की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 12 Sep 2022 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
15-year-old minor gang raped in Kheri
दुराचार के चारों आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
पांच के खिलाफ पॉक्सो और गैंगरेप का मुकदमा दर्ज, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

नाबालिग किशोरी गंभीर हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर
मोहम्मदी। थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की 15 साल की एक नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही पांच युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मोहम्मदी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात 9:30 बजे के करीब किशोरी अपनी दादी को, जो कि घर से कुछ दूरी पर दूसरे घर में रहती हैं, उन्हें खाना देने जा रही थी। रास्ते में गांव के ही पांच युवकों ने उसे दबोच लिया और गन्ने के खेत में खींच ले गए और बारी-बारी पांचों ने दुष्कर्म किया। जब काफी देर तक किशोरी घर नहीं लौटी तो परेशान परिवार वालों ने किशोरी की खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन

पीड़िता के भाई ने बताया कि जब उसकी बड़ी बहन व मां किशोरी को तलाशते हुए गन्ने के खेत की तरफ गईं तो उन्हें देखते ही पांचों आरोपी वहां से भाग गए। किशोरी बेहोशी की अवस्था में थी। परिजन ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से किशोरी को सीएचसी भिजवाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे महिला अस्पताल और फिर लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पीड़िता के भाई की तहरीर पर गांव के ही पांच युवकों निखिल, जयराम, पुष्पेंद्र, विमल और पवन के खिलाफ पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि नामजद पांच में चार आरोपियों निखिल, जयराम, विमल व पवन को मुखबिर की सूचना पर शंकरपुर तिराहा, शाहजहांपुर रोड से दोपहर डेढ़ बजे के करीब गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद चारों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं पांचवें आरोपी पुष्पेंद को पुलिस तलाश रही है।

ढोला के शोर में आरोपियों ने  दिया दरिंदगी को अंजाम
शनिवार की रात गांव में चल रहा था दधि मेला, ग्रामीण थे इसमें शामिल
मोहम्मदी। थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 साल की अनुसूचित जाति की नाबालिग किशोरी के साथ गांव के ही सजातीय पांच युवकों ने शनिवार की रात दरिंदगी की थी। यह सब उस वक्त हुआ जब गांव में दधि का मेला चल रहा था और लोग ढोला देखने में मग्न थे। एसपी संजीव सुमन ने घटनास्थल का दौरा किया। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, जबकि चार आरोपियों को ही गिरफ्तार किया गया है।
मोहम्मदी थाना क्षेत्र के एक गांव में जन्माष्टमी से शुरू हुआ दधि मेला चल रहा है। शनिवार को भी गांव में मेले जैसा माहौल था। गांव में चार-छह दुकानें भी सजी हुईं थीं। इसके साथ ही गांव में रात में ढोला हो रहा था, जहां गांव के अधिकांश लोग ढोला सुनने और देखने में मग्न थे। 
बताते हैं कि आरोपियों की पहले से ही किशोरी पर नजर थी वह सिर्फ मौके की तलाश में थे। जब किशोरी रात को दादी को खाना देने के लिए घर से निकली तभी से चारों उसके पीछे लग गए थे। गांव किनारे स्थित दादी के घर के पास पहुंचते ही आरोपियों ने पीड़िता को दबोच
लिया और गन्ने के खेत में ले गए।  
पीड़िता की भाभी ने बताया कि उनकी दादी गांव के किनारे दूसरे मकान में रहती हैं। पैर में चोट लगने के कारण वह चलने फिरने में असमर्थ हैं, इसलिए उनकी ननद दादी को खाना देने गई थी। आधा घंटा बाद भी वापस न आने पर घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। 
बताया कि पीड़िता की चार बहनें और एक भाई है। वह बहनों में सबसे छोटी है। पिता मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। उधर, गांव में किशोरी के साथ जघन्य वारदात से ग्रामीण दहशत में हैं। 
ग्राम प्रधान ने बताया कि रात को 11 बजे गांव में पुलिस पहुंची थी, जिसके बाद से पूरे गांव वाले रात भर जागते रहे। वहीं पूरी रात पुलिस का आना-जाना लगा रहा।  


सूचना मिलते ही पीड़िता को मेडिकल और इलाज के लिए भेजा गया। भाई ने पांच लोगों को नामजद कराया था, लेकिन पीड़िता ने 161 के बयान में चार लोगों के नाम लिए हैं। उसके आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से चारों को जेल भेज दिया गया है। पीड़िता का स्वास्थ्य सामान्य है। - अरविंद वर्मा, सीओ मोहम्मदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed