फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   15 days' ultimatum to illegal encroachers in Phoolbehad

Lakhimpur Kheri News: फूलबेहड़ में अवैध अतिक्रमणकारियों को अल्टीमेटम, 15 दिन की मोहलत

Thu, 02 Apr 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 02 Apr 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
15 days' ultimatum to illegal encroachers in Phoolbehad
महेवागंज/फूलबेहड़। सड़क पर अतिक्रमण फैलाए लोगों को पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है। बुधवार को सदर तहसील और पुलिस की टीम ने कस्बे में भ्रमण कर अवैध अतिक्रमण का चिन्हांकन किया। अधिकारियों ने दुकानदारों और भवन स्वामियों को 15 दिन की मोहलत दी है। अवधि पूरी होने के बाद अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मुख्यालय से बेलरायां पनवारी मार्ग पर फूलबेहड़ कस्बा स्थित है। बाजार और मुख्य मार्ग अतिक्रमण से सिकुड़ गई है। इससे सुगम यातायात में दिक्कत और संभावित सड़क हादसों के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई का मन बनाया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सड़क के मध्य से दोनों ओर 10-10 मीटर तक किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न किया जाए। जिन लोगों ने सड़क किनारे अतिक्रमण कर रखा है, उन्हें इसे स्वयं हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अतिक्रमण न हटाने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान नायब तहसीलदार आलोक मिश्रा, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी, कानूनगो बाबूराम चौधरी, लेखपाल अजय सिंह तथा थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed