{"_id":"611ac55a8ebc3e42e17559ba","slug":"15-august-lakhimpur-news-bly4565809137","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई पीढ़ी पर आर्थिक तथा सामाजिक स्वाधीनता लाने का विशेष दायित्व : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई पीढ़ी पर आर्थिक तथा सामाजिक स्वाधीनता लाने का विशेष दायित्व : डीएम
विज्ञापन
स्तंत्रता दिवस पर तिरंगे को सलामी देते डीएम। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। स्वतंत्रता दिवस पर रविवार को जिले भर में धूमधाम से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर जगह-जगह ध्वजारोहण करने के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। मुख्य कार्यक्रम कलक्ट्रेट में हुआ, जहां डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
डीएम ने अधिकारियों-कर्मचारियों को 75 वे स्वतंत्रता दिवस और आजादी के अमृत महोत्सव पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई पीढ़ी पर आर्थिक तथा सामाजिक स्वाधीनता लाने का विशेष दायित्व है। जरूरी है कि विकास संबंधी शासन की प्राथमिकताओं से जनमानस को अवगत कराया जाए, जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिले, इसके लिए मिलकर समेकित प्रयास हों।
इस दौरान एडीएम अरुण कुमार सिंह, एसडीएम सदर डॉ.एके सिंह, डिप्टी कलेक्टर पूजा यादव, डीएसओ विजय प्रताप सिंह, एसटीओ आनंद कुमार, एनके मिश्रा, कलक्ट्रेट कर्मी श्रीराम ने भी विचार रखे। डीएम ने राष्ट्रगान में शामिल श्रद्धा, महक, अंशी, प्रियंका, अपूर्वा और हर्षिता को पुरस्कृत भी किया। इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के वंशज एनके मिश्र, मनोज श्रीवास्तव और मनीष धवन का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
-
सीएचसी खमरिया के चिकित्सक सम्मानित
जिले में आयुष्मान योजना के जरिए सबसे अधिक लाभार्थियों का उपचार करने वाले सीएचसी खमरिया के अधीक्षक डॉ बी.के. स्नेही और एक चैरिटी आई हॉस्पिटल के संचालक डॉ श्रॉफ को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी/अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीसी पंत, जिला समन्वयक अनुज प्रताप सिंह मौजूद रहे।
-
प्रगतिशील किसानों को भी मिला सम्मान
कलक्ट्रेट में डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने आजादी के अमृत महोत्सव पर जिले के 14 प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने डीडी कृषि कार्यालय परिसर में कृषि गोष्ठी और मेले का शुभारंभ किया और विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर विभागीय जानकारी ली।
डीएम ने विविधीकरण में यदुनंदन सिंह पुजारी, जैविक खेती में कन्ना, एफपीओ में अचल मिश्रा, दुग्ध उत्पादन में त्रिलोचन सिंह, पपीता खेती में शकील अहमद, जैविक खेती में मुरलीधर वर्मा, टमाटर-पपीता खेती में धीरेंद्र नाथ मिश्रा, लौकी-तुरई-पपीता खेती में बबीता देवी, कृषि यंत्र मैकेनिक में छत्रपाल, मशरूम उत्पादन में अनुराग अग्रवाल, स्वयं सहायता समूह से सीडलिंग उत्पादन व वितरण में बलजीत कौर और ममता देवी, केला-शाकभाजी उत्पादन में प्रकाश, केला शाकभाजी और बागवानी में धर्मपाल मौर्य को सम्मानित किया।
-
पुलिस लाइन में एसपी ने किया ध्वजारोहण, 27 पुलिसकर्मी सम्मानित
पुलिस लाइन में एसपी विजय ढुल ने ध्वजारोहण कर सभी पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 27 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा डायल 112 मे नियुक्त 12 पुलिस कार्मियो, क्राइम ब्रांच में नियुक्त 10 पुलिस कार्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा जिले के सभी थानों में ध्वजारोहण हुआ।
-
इन्हें मिला सम्मान
उप निरीक्षक मदनपाल को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, जगरूप सिंह को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, जितेंद्र बहादुर सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न, रईस अहमद, कमलेश कुमार, सुनीत कुमार, निर्मलजीत, देवेंद्र कुमार और निरीक्षक रमेश चंद्र यादव को उत्कृष्ट सेवा पदक। मुख्य आरक्षी गंगा प्रसाद को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न, राजेश चंद्र तिवारी, विनोद कुमार, सुरेश चंद्र, नरेश कुमार सिंह, राजेश चंद्र पांडेय, उमाशंकर सिंह, बृजेन्द्र पाल सिंह, संजय कुमार सिंह, अवधेश कुमार, शशि प्रभा, अनिल कुमार सिंह, गंधर्व पाल, भद्रसेन सिंह, जतन सिंह और अजय कुमार त्रिपाठी को उत्कृष्ट सेवा पदक, आरक्षी उमेश चंद्र यादव को उत्कृष्ट सेवा पदक।
-----
प्रदीप ने जीती पांच किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस
स्वतंत्रता दिवस पर लालपुर स्टेडियम में बालक और बालिका वर्ग में पांच किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस हुई। बालक वर्ग में प्रदीप वर्मा प्रथम, उमेश कुुमार द्वितीय एवं पवन तृतीय रहे। वहीं बालिका वर्ग में जाह्नवी प्रथम, मानसी द्वितीय एवं अंशिका तृतीय रहीं। विजेताओं को डीपीआरओ सौम्यशील सिंह, प्रदीप वर्मा एवं समाजकल्याण अधिकारी सुधांशु सिंह ने पुरस्कृत किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील भारती आदि मौजूद रहे।
--
स्वयंसेवकों ने निकाली प्रभात फेेरी
स्वतंत्रता दिवस पर वाईडी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की टैगोर इकाई के स्वयंसेवकों ने नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्रा के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकालकर अमर शहीदों को नमन किया।
कॉलेज से निकली प्रभात फेरी गांव अमकोटवा पहुंची। जहां पर ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कक्षा तीन से आठ में पढ़ने वाले बच्चों के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। सभी को पेंसिल बॉक्स, कॉपी, पेन व फल दिए गए। संवाद