फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   15 august

शान से लहराया तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Tue, 17 Aug 2021 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
15 august
गोला नगर पालिका में स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किए गए लोग। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। शहर समेत पूरे जिले के स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूलों में ध्वजारोहण के साथ मेधावियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (सीबीएसई बोर्ड) में मुख्य अतिथि आरएसएस के जिला प्रचारक अभिषेक, शानू और विद्यालय प्रबंध समिति कोषाध्यक्ष विमल अग्रवाल की मौजूदगी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हवन एवं पूजन भी हुआ। गुरुनानक विद्यक सभा कन्या इंटर कॉलेज में विद्यालय रत्न और कक्षा 12 की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्राप्तांक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं को प्रबंधक सेवक सिंह अजमानी, अध्यक्ष सरदार सरवन सिंह, प्रधानाचार्य इश्विंदर सिंह ने सम्मानित किया। सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के साथ साथ महर्षि अरविंद का जन्म दिन भी मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 114 वर्ष के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार रंजीत सिंह ने किया। विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष रश्मि बाजपेई, प्राचार्य शिप्रा बाजपेई ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इनरव्हील क्लब ऑफ लखीमपुर नवदिशा ने रिक्शे वालों को टी शर्ट बांटी। अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव, चार्टर प्रेसिडेंट कुमकुम गुप्ता, सपना कक्कड़ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। स्वतंत्रता दिवस पर तहसील में एसडीएम अखिलेश यादव, कोतवाली में सीओ संजय नाथ तिवारी, नगर पालिका परिषद में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, सीजी एनपीजी कॉलेज में प्रोफेसर डॉ एनडी शर्मा, कृषक समाज कॉलेज में पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रबंधक डॉ त्रिभुवन नाथ पुरवार, सरस्वती विद्या निकेतन में प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार त्रिपाठी, श्री राजेंद्र गिरि मेमोरियल एकेडमी में एमडी एवं विधायक अरविंद गिरि, चिल्ड्रंस अकैडमी में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। अलीगंज क्षेत्र में डीजी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य नीलिमा पांडे, गुरु नानकदेव स्कूल बांसी में प्रबंधक देवेंद्र सिंह, जिला कोऑपरेटिव बैंक शाखा में वीरेंद्र पाल सिंह, पुलिस चौकी पर प्रभारी अवधेश कुमार यादव ने ध्वजारोहण किया।
पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने आरजे हंट प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया।
नगर पालिका में अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, ईओ प्रदीप नारायण दीक्षित और पालिका सदस्यों ने वोकल योजना के तहत कुम्हारों, कोरोना महामारी काल में नगर को स्वच्छ रखने वाली महिला स्वच्छता सेनानियों को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। रोशननगर में भी कार्यक्रम हुए।
पलियाकलां। तहसील परिसर में एसडीएम डॉ अमरेश कुमार, नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष महमूद हुसैन खां, ईओ महेंद्र कुमार चौधरी ने ध्वजारोहण किया। ब्लॉक में बीडीओ डॉ. विनय कुमार, सीएचसी में प्रभारी अधीक्षक डॉ. हरेंद्र वरुण, गोल्डन फ्लावर स्कूल में चेयरमैन जसमेल सिंह, एमडी हरदीप कौर ने ध्वजारोहण किया। थाना परिसर में सीओ अभय प्रताप मल्ल ने ध्वजारोहण किया। भाजपा कार्यालय में सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार, कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में प्रबंधक कुलदीप सिंह, बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल में यूनिट हेड प्रदीप कुमार सालार ने ध्वजारोहण किया। रोटरी क्लब ने आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय में ध्वजारोहण के बाद देर शाम स्टेशन तिराहे पर कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी । इंडियन एकेडमी स्कूल में एमडी उमेश गुप्ता व गुरुकुल एकेडमी में अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा मझगईं, संपूर्णानगर और महंगापुर में एसएसबी 39वीं वाहिनी गदनियां मुख्यालय में कमानडेंट मुन्ना सिंह ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।
मैलानी। थाने में प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव, रेलवे स्टेशन पर एसएस रमेश कुमार, नगर पंचायत में चेयरमैन सत्यवती ने ध्वजारोहण किया। एलबीएस इंटर कॉलेज के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली।
संसारपुर। आर्यावर्त बैंक में शाखा प्रबंधक जल बहादुर सिंह, जिला सहकारी बैंक में राकेश कनौजिया , पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी सतीश चंद्र यादव, सोबरन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य गिराज शंकर वर्मा, जेपी कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधक सुरजन लाल वर्मा, सरस्वती ज्ञान मंदिर में प्रधानाचार्य अयोध्या प्रसाद वर्मा ने ध्वजारोहण किया।
ओयल। रिपोर्टिंग पुलिस चौकी ओयल भवन पर प्रभारी दिलीप कुमार प्रजापति ने ध्वजारोहण किया। नर्मदेश्वर महादेव मेंढक मंदिर से आदित्य प्रताप सिंह आदी के नेतृत्व में कोविड नियमों का पालन करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से यात्रा निकाली गई।
बिजुआ। भीरा पंचायत घर में थाना अध्यक्ष अजय राय ने ध्वजारोहण किया। ग्राम प्रधान अशोक गुप्ता ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया और पात्रों को ट्राइसिकिल दी। गुलशनोवर के गीत को पुरस्कृत किया गया।
पसगवां। बेसिक शिक्षा के सभी विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के बच्चों ने बीईओ के नेतृत्व में रैली निकाली। डीसीएम श्रीराम लिमिटेड शुगर एंड डिस्टलरी अजबापुर में यूनिट हेड पंकज सिंह ने ध्वजारोहण किया।
बेलरायां। सरजू सहकारी चीनी मिल में जीएम सुशील कुमार गौड़, दुधवा पार्क रेंज में रेंजर चंद्रभाल, उत्तर निघासन रेंज में रेंजर विमलेश कुमार और डीसीबी बैंक में मैनेजर सतीश बाजपेई ने ध्वजारोहण किया।
ममरी। कोविड-19 प्रोटोकॉल के चलते यहां न तो प्रभात फेरी निकली और न ही सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। स्कूलों में बच्चों की संख्या भी काफी कम रही। ममरी में प्रधान राम नरेश वर्मा, बेहड़ा मुल्तान में गौरव वर्मा थाने में एसओ अजय कुमार शर्मा व महेशपुर रेंज में रेंजर मोबीन आरिफ ने ध्वजारोहण किया।
धौरहरा। तहसील परिसर में एसडीएम रेनू, सीओ कार्यालय में सीओ टीएन दुबे, विकास खंड में बीडीओ नीरज दुबे, वन रेंज कार्यालय धौरहरा में रेंजर अनिल शाह, कोतवाली में कोतवाल विद्या सागर पाल, नगर पंचायत में अध्यक्ष सना खान ने ध्वजारोहण किया और कर्मचारियों को रेनकोट बांटे। अधिवक्ता संघ धौरहरा में अध्यक्ष कृष्ण मोहन तिवारी व मंत्री शरद अवस्थी ने ध्वजारोहण किया।
खमरिया के बीबीएलसी इंटर कॉलेज में ऐरा चीनी मिल में आलोक सक्सेना व बीबीएलसी प्राचार्य ने ध्वजारोहण किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। चीनी मिल के इकाई प्रमुख ने बच्चों को पुरस्कार बांटे।
भीखमपुर। साधन सहकारी समिति पर प्रधान विमलेश कुमारी मिश्र ने ध्वजारोहण करके शहीद राज नारायण मिश्र की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। क्षेत्र के मोहम्मदाबाद, अल्लीपुर चांदामाऊ, मढिया, बिसोखर समेत गांव के उच्च प्राथमिक, प्राथमिक विद्यालयों समेत अन्य सरकारी संस्थाओं में ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

मोहम्मदी। तहसील मे एसडीएम स्वाति शुक्ला, कोतवाली में इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी और यूडीसीए स्कूल में प्रिंसिपल पुष्पा गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed