फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   15,000 children of disadvantaged primary schools

बेपटरी हुई प्राथमिक स्कूलों के 15 हजार बच्चों की पढ़ाई      

Tue, 01 Aug 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज।
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज। Updated Tue, 01 Aug 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
15,000 children of disadvantaged primary schools
स्कूल - फोटो : अमर उजाला
बांकेगंज ब्लॉक क्षेत्र के लगभग 114 स्कूलों में पठन-पाठन ठप
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्कूलों में समायोजित शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द किए जाने से बेसिक शिक्षा पटरी से उतर गई है। एक तरफ जहां स्कूल चलो अभियान पर ब्रेक लगा है, वहीं दूसरी तरफ स्कूल बंद होने से करीब 15 हजार बच्चों की पढ़ाई ठप हो गई है।
समायोजन रद्द हो जाने से आक्रोशित शिक्षमित्रों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है, और जिन प्रधानाध्यापकों (शिक्षक पद पर समायोजित शिक्षामित्रों) के पास चाबियां थी, उन्होंने स्कूल खोलने भी बंद कर दिए है। बीएसए बुद्धप्रिय सिंह ने स्वीकार किया है कि बांकेगंज ब्लॉक क्षेत्र के लगभग 115 स्कूलों में मिड-डे मील प्रभावित होने के साथ ही स्कूलों में करीब 14 हजार बच्चों की पढ़ाई बाधित हो गई है। बीएसए का कहना है कि इन स्कूलों में बच्चों के पठन-पाठन कार्य शुरू कराने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि वर्तमान में ब्लॉक क्षेत्र के 163 प्राथमिक स्कूलों में लगभग 19 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। कुल स्कूलों में लगभग 540 शिक्षक तैनात हैं। इसमें कुल 192 (इंचार्ज प्रधानाध्यापक) शिक्षामित्र/समायोजित शिक्षक है और समायोजन रद्द होने से शिक्षक रोजी-रोटी खो चुके है। यानी कुल तैनाती के सापेक्ष एक तिहाई शिक्षकों की नौकरी खत्म हो चुकी है। इस अनुपात में देखा जाए तो लगभग पंद्रह हजार के आसपास बच्चों की पढ़ाई फिलहाल बाधित हो रही है। इन स्कूलों में पाठ्य-पुस्तकें और यूनिफार्म वितरण भी ठप हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भीख नहीं नौकरी चाहिए, नारे लगा रहे कई शिक्षामित्र
समायोजन रद्द होने के बाद कई दिनों से गांधीगिरी का तरीका अपना रहे ब्लॉक क्षेत्र के शिक्षामित्रों के सब्र का बांध अब टूट रहा है। समस्या का अभी तक कोई हल न निकलने पर अब आक्रोशित शिक्षामित्र आर-पार की लड़ाई के मूड में दिख रहे है। इसको लेकर ब्लॉक क्षेत्र के दर्जनों शिक्षामित्र भीख नहीं नौकरी चाहिए के नारे लगा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed