{"_id":"687e7dc0353dc90dcd0daa54","slug":"14784-candidates-will-appear-for-ro-aro-exam-at-36-centers-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-151204-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 36 केंद्रों पर 14784 अभ्यर्थी देंगे आरओ-एआरओ की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 36 केंद्रों पर 14784 अभ्यर्थी देंगे आरओ-एआरओ की परीक्षा
Mon, 21 Jul 2025 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के 36 केंद्रों पर 27 जुलाई को समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा होनी है। इसमें 14784 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में परीक्षा से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की। निर्देश दिए कि किसी भी दशा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक होनी है। डीएम ने स्टेटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए परीक्षा से पहले सभी व्यवस्थाओं की जांच कर लें। प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरा, अभ्यर्थियों की सघन तलाशी व सीटिंग प्लान के अनुरूप बैठाने की व्यवस्थाएं होनी चाहिए।
सभी अफसर परीक्षा के दिशा-निर्देश अच्छी तरह से पढ़ लें, ताकि किसी भी प्रकार गलती न हो। हर अभ्यर्थी की आईडी जरूर जांची जाए। सभी अधिकारी केंद्रों का निरीक्षण कर लें, ताकि अगर किसी पर की कोई कमी है तो वह तुरंत दुरुस्त करा लें।
एएसपी पवन गौतम ने सुरक्षा संबंधित जानकारी दी। कहा कि स्पेशल सेल एक्टिव रहेगी। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने आयोग के निर्देशों को बताया।आयोग से नामित समन्वयी पर्यवेक्षक दिनेश पांडेय ने परीक्षा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी देकर संबंधित को प्रशिक्षण दिया। बैठक में डीआईओएस विनोद मिश्र सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।