{"_id":"5c7038e3bdec22736514a19f","slug":"141550858467-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीनगर गांव में पीएसी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीनगर गांव में पीएसी तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानगर। थाना क्षेत्र के रानीनगर कॉलोनी में बिना परमीशन सामुदायिक केंद्र (पंचायत भवन) के सामने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाए जाने को लेकर हुए हंगामे के बाद शुक्रवार को भी गांव में सन्नाटा पसरा रहा। पीएसी बल तैनात रहा। ग्रामीणों की गतिविधियों पर पुलिस के साथ ही पीएसी बल की नजर रही। हालांकि शुक्रवार को कोई हंगामा या विवाद तो नहीं हुआ, लेकिन पुलिस ने चिह्नित लोगों के घरों पर दबिश जरूर दी।
बता दें कि थाना क्षेत्र के रानीनगर गांव में ग्रामीणों ने बिना परमीशन के दस फुट की डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा गांव के सामुदायिक केंद्र के सामने लगवा दी। प्रशासन ने रात में प्रतिमा को हटाकर थाने में रखवा दिया। शुक्रवार को पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा। साथ ही पीएसी व पुलिस बल ने गश्त भी की। चिह्नित हुए लोगों की तलाश करने के लिए पुलिस गांव में दबिश कर रही है। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। गांव के लोग सहमे हुए हैं और घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। सामुदायिक केंद्र के साथ ही पीएसी बल हर जगह तैनात है जिससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।