फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   हाईवोल्टेज से फुंके कई घरों के बिजी उपकरण, भगदड़

हाईवोल्टेज से फुंके कई घरों के बिजी उपकरण, भगदड़

Sat, 22 Dec 2018 09:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
हाईवोल्टेज से फुंके कई घरों के बिजी उपकरण, भगदड़
हाईवोल्टेज से फुंके कई घरों के उपकरण, भगदड़
विज्ञापन


बांकेगंज। कस्बा के मोहल्ला अमीन नगर में शनिवार दोपहर अचानक हाईवोल्टेज आने से कई घरों में लगे बिजली उपकरण फुंक गए। उपकरणों के साथ घरों के केबल में आग लगने से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिजली उपकेंद्र पर दी,जहां से बिजली लाइन बंद होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

शनिवार दोपहर करीब एक बजे कस्बा के मोहल्ला अमीन नगर में अचानक हाईवोल्टेज आने से लोगों को घरों में लगे बिजली उपकरण फुंकने पर उनमें धुंआ उठने लगा। घरों से निकलते धुए को देख मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना बिजली उपक्रेंद पर दी,जहां से लाइन बंद होने के बाद लोगों ने राहत महसूस की। हाईवोल्टेज से मोहल्ला निवासी विजय कुमार देवल के घर में रखा रंगीन टीवी, मेहंदी हसन की केबल, कई घरों के एलईडी बल्ब सहित बिजली की वायरिंग जल गई। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष है। उधर कस्बे के बिजली उपभोक्ताओं का आरोप है कि हाल ही कस्बे में पड़ी पुरानी बिजली लाइन के तार बदल कर उसकी जगह नए केबल लगाए गए थे। आरोप है कि नए केबिल लगे अभी दो माह भी नहीं बीते कि शनिवार हाईवोल्टेज आने से नए बिजली तारों की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लग गया है। उपभोक्ताओं ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी से बांकेगंज कस्बे में बिछाए गए नए बिजली केबल की गुणवत्ता की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed