फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सात दशक अंधेरे में रहे चार गांव, 15 दिन में जगमगाएंगे

सात दशक अंधेरे में रहे चार गांव, 15 दिन में जगमगाएंगे

Sun, 10 Jun 2018 04:43 PM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
सात दशक अंधेरे में रहे चार गांव, 15 दिन में जगमगाएंगे
खबर का असर
विज्ञापन

सात दशक अंधेरे में रहे चार गांव, 15 दिन में जगमगाएंगे
एमडी ने गांवों का विद्युतीकरण कराने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 11 में सात दशक से अंधेरे में डूबे चार गांव जल्द ही बिजली की रोशनी से जगमगाएंगे। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी संजय गोयल ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने अमर उजाला में प्रकाशित खबर और विधायक रोमी साहनी की चिट्ठी को संज्ञान में लेते हुए चीफ इंजीनियर को 15 दिन के अंदर संबधित गांवों का विद्युतीकरण कराने के निर्देश दिए है।

मालूम हो ब्लॉक की पंचायत ग्रंट 11 के चार मजरों भूपपुर, बंजरिया, बरगदिया और तिलकपुर में बिजली नहीं पहुंचने पर इन गांवों के लोग 21वीं सदी में भी ढिबरी की टिमटिमाती रोशनी में रातें गुजारते हैं। ग्रामीणों के सब्र का बांध जब टूटा तो उन्होंने क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी से मुलाकात कर गांव का विद्युतीकरण कराने की मांग की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेकर संबधित गांवों का विद्युतीकरण कराने के लिए विभाग के एमडी को पत्र लिखने के साथ ही सेलफोन से बात की थी। अमर उजाला ने इसकी खबर सात जून को प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद हरकत में आए विभागीय अधिकारियों ने विधायक से बात कर संबधित गांवों का 15 दिन के अंदर विद्युतीकरण कराने का आश्वासन दिया है। विधायक ने बताया कि ग्रंट 11 के चार मजरों के अलावा ग्रंट नंबर 10 का गांव चौधीपुर जल्द ही बिजली की रोशनी से जगमगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed