फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two including youth from shahjahanpur dies on road accident

सड़क हादसों में शाहजहांपुर के युवक समेत दो की मौत

Fri, 06 Apr 2018 07:20 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Fri, 06 Apr 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
Two including youth from shahjahanpur dies on road accident
deadbody

जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में शाहजहांपुर जिले के एक युवक समेत दो लोगों की जान चली गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

हादसा: एक
पैदल जा रहे ग्रामीण को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
हैरमखेड़ा। मैगलगंज थाना क्षेत्र के गांव चपरताला निवासी 65 वर्षीय रामआसरे बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे पैदल सिद्ध बाबा मंदिर से अपने घर वापस जा रहे थे। गोमती पुल के निकट नेशनल हाईवे पर शाम करीब छह बजे एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने घायल को मैगलगंज सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद डॉक्टर ने घर भेज दिया। शुक्रवार सुबह दस बजे रामआसरे की मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने मौत की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


हादसा: दो
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
बेटी की शादी का कार्ड बांटने जा रहा था शाहजहांपुर का युवक
मैलानी। खुटार रोड के गदनियां जंगल में किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शाहजहांपुर जिले के थाना बंडा के गांव चित्तरपुर निवासी 35 वर्षीय रामनिवास घायल हो गया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस उसे सरकारी अस्पताल लाई, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसा इतना तेज हुआ कि बाइक चालक का सिर पर लगा हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। बाइक की डिग्गी में रखे शादी के कार्ड में छपे नंबरों पर पुलिस ने जब संपर्क किया तो उसकी पहचान हुई। सूचना पर अस्पताल पहुंचे कंधईपुर निवासी अशोक ने मृतक की शिनाख्त अपने ममेरे ससुर रामनिवास के रूप में की। अशोक ने बताया कि उसके ममेरे ससुर की बेटी की शादी है। ममेरे ससुर ने उसे फोन कर बताया था कि वह शादी का कार्ड बांटने कंधईपुर रिश्तेदारी में आएं और वहीं से ही बिटिया को दहेज में देने के लिए बाइक खरीदने उसके साथ गोला जाएंगे। उधर, पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर जंगल में लावारिस खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है। संभावना है कि इसी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक चालक की मौत हुुई है। एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है, लेकिन दुर्घटना इसी ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुई है या नहीं। यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 अप्रैल को थी बेटी की शादी
मैलानी। दुर्घटना में जान गंवाने वाले राम निवास की बेटी लक्ष्मी की शादी थाना क्षेत्र के कंधईपुर निवासी राम नरेश के बेटे मुकेश से 30 अप्रैल को होनी थी। बेटी की शादी के कार्ड बांटने के लिए ही वह कंधईपुर आ रहे थे। कंधईपुर में उनकी बहन की ससुराल भी है। पिता की अकस्मात मौत से परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed