फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   वन विभाग की सात सौ बीघा जमीन पर भूमाफिया का कब्जा

वन विभाग की सात सौ बीघा जमीन पर भूमाफिया का कब्जा

Sun, 01 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग की सात सौ बीघा जमीन पर भूमाफिया का कब्जा
लीड
विज्ञापन

01 एलकेएच 10

वनविभाग की सात सौ बीघा
भूमि भूमाफिया के कब्जे में
बहराइच-खीरी की राजस्व टीम ने शुरू किया सीमांकन
- राजस्व टीम की कार्रवाई से माफिया में हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
धौरहरा खीरी।
वन रेंज धौरहरा के गांव जंगल गुलरिया में स्थित वन विभाग की सात सौ बीघा भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। रविवार को बहराइच और खीरी जिले की मौके पर पहुंची राजस्व टीम ने पैमाइश कर सीमांकन कार्य शुरू कर दिया, जिससे कब्जा धारकों में हड़कंप मचा हुआ है।
वन रेंज धौरहरा की जंगल गुलरिया तहसील नानपारा की वनविभाग की भूमि गाटा संख्या 448 रकबा 17.369 हेक्टेयर और गाटा संख्या 750/37 रकबा 37.95 हेक्टेयर यानी करीब सात सौ बीघा भूमि पर भूमाफिया काबिज हैं और गेहूं, मसूर, अरहर, गन्ना आदि फसलें उगा रहे हैं।
विज्ञापन

वन विभाग ने अपनी भूमि की पैमाइश के लिए बहराइच और खीरी के जिलाधिकारी को पत्र लिखा था, जिस पर राजस्व विभाग बहराइच के नानापारा तहसील और खीरी की धौरहरा तहसील की राजस्व टीम गठित की गई थी। रविवार को राजस्व निरीक्षक धौरहरा रामेंद्र अवस्थी, राजस्व निरीक्षक रमियाबेहड़ कुंवरबाज राणा, राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र यादव, लेखपाल लालचंद और बहराइच की टीम के राजस्व निरीक्षक, सगीर अहमद, रामप्रसाद वर्मा सहित लेखपालों की संयुक्त टीम जंगल गुलरिया गांव पहुंची। टीम ने धौरहरा वन रेंज की भूमि जंगल सुजानपुर और गुलरिया तालुके अमेठी की वन भूमि की पैमाइश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की भूमि पर पड़ोसी जिले बहराइच के गांव जमगल गुलरिया के कई दबंगों का अवैध कब्जा पाया गया। एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी ने बताया कि वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत थी, जिसका सीमांकन कराया गया है। भूमि पर अब वन विभाग का अधिपत्य होगा। वन विभाग यदि चाहेगा तो फसल जब्ती की कार्यवाही की जाएगी।


वन विभाग की भूमि की पैमाइश कराई जा रही है। जिन माफिया ने कब्जा कर रखा था उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। जमीन पर किसकी फसलें बोई हैं, इसकी रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी जाएगी।
- आरके दीक्षित, रेंजर, धौरहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed