{"_id":"5a79adf54f1c1b8c268b8b50","slug":"141517923829-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीन परती और श्मशान भूमि से कब्जा हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीन परती और श्मशान भूमि से कब्जा हटवाया
Updated Tue, 06 Feb 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
लीड
फोटो- 06एलकेएच501
नवीन परती और श्मशान
भूमि से कब्जा हटवाया
- तहसीलदार गोला ने कार्रवाई के बाद जमीनें कब्जा मुक्त कराईं
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज।
तहसील प्रशासन ने नवीन परती और श्मशान भूमि पर अवैध कब्जे हटवाए हैं। एसडीएम गोला डॉ. योगानंद पांडेय के निर्देश पर तहसीलदार ने सोमवार शाम राजस्व और पुलिस कर्मियों की टीम ने सार्वजनिक भूमि पर खड़ी फसल की जोताई के बाद उसे कब्जा मुक्त कराया। इस कार्रवाई के दौरान अवैध कब्जेदार मौका पाकर गांव से फरार हो गए।
तहसीलदार गोला आशुतोष गुप्ता ने बताया कि बांकेगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत हजरतपुर के मजरा बलारपुर निवासी हरवंश, हरदीप सिंह और दरबारा सिंह आदि राजस्व अभिलेखों में नवीन परती, श्मशान और खाल निकालने के नाम से दर्ज आरक्षित भूमि गाटा संख्या क्रमश: 491, 289 और 720 रकबा क्रमश: 0.364 (नवीन परती), 0.100 (श्मशान), 0.100 एयर (खाल निकालने का स्थान) पर खेतीबाड़ी कर कब्जा कर रखा था। बताया कि संबंधित भूमि की जुताई कराकर कब्जा मुक्त कराई गई। कहा कि शासन के निर्देश पर तहसील क्षेत्र की सरकारी जमीनों को अवैध कब्जा मुक्त कराने का अभियान जारी है। इस मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल रामचंद्र, रणधीर सिंह, चेतराम राना, प्रधान पति विक्रम जोशी सहित थाना मैलानी पुलिस मौजूद रही।
श्मशान की जमीन
कब्जा मुक्त कराई
रजागंज।
राजस्व विभाग की टीम ने थाना हैदराबाद के गांव कपरहा में 27 वर्षों से दबंगों के कब्जे से श्मशान की जमीन खाली कराई है।
तहसील गोला क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कपरहा में करीब 27 वर्षों से श्मशान की जगह पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था, जिसकी सूचना पर गांव पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस को सूचित कर जमीन पर कब्जा किए लोगों से मुक्त कराई। मौके पर मौजूद राजस्व निरीक्षक विजय श्रीवास्तव ने बताया कि गांव कपरहा में तीन बीघा श्मशान की भूमि गाटा संख्या 485 पर पिछले 27 वर्षों से गांव के ही मुस्ताक अली ने कब्जा कर रखा था, जिसे पुलिस बल के साथ कब्जा मुक्त कराया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल छेदालाल, पंकज गोयल, रामबाबू यादव, ग्राम प्रधान कपरहा नीरज शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
05 एलकेएच 12
सरकारी जमीन से हटवाया कब्जा
महेवागंज। एंटी भूमाफिया टीम ने सोमवार को सदर तहसील क्षेत्र के खंभारखेड़ा और ओदराहना में आरक्षित भूमि से कब्जा हटाने की कार्रवाई की। कब्जेदारों ने जमीन पर फसल बो रखी थी। प्रशासन ने फसल जुतवा दी। इस दौरान भी कुछ लोग नहीं चूके और जुती पड़ी फसल को पशुचारे के लिए उठा ले गए।
तहसीलदार राजेश चंद्र ने बताया कि खंभारखेड़ा और ओदराहना में कुछ लोगों ने देवस्थान, खलिहान और तालाब की भूमि पर फसल बो कर अवैध कब्जा कर रखा था। सोमवार को ट्रैक्टर से फसल को जुतवा कर जमीन को खाली कर ली गई। कार्रवाई के दौरान लोगों में अफरा तफरी मची रही। इस दौरान कुछ लोग पलटी गई फसल को चारे के लिए उठा ले गए।