फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कोतवाली गेट पर की नारेबाजी

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कोतवाली गेट पर की नारेबाजी

Mon, 15 Jan 2018 11:15 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कोतवाली गेट पर की नारेबाजी
भ्‍ााजपा - फोटो : अमर उजाला
गोला गोकर्णनाथ। नगर में वाहन चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर एबीवीपी कार्यकर्ता भड़क उठे। एसएसआई पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने कोतवाली गेट के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे भाजपा नेता विजय शुक्ला रिंकू के समझाने पर कार्यकर्ता शांत हुए।
विज्ञापन

इन दिनों कोतवाली पुलिस नगर में गश्त के साथ ही वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। रविवार की शाम एबीवीपी के नगर मंत्री यश सक्सेना अपने साथी अमन फतेहपुरी और युवा मोर्चा के पदाधिकारी राजन शुक्ला के साथ बाइक से निकले। सदर चौराहे पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही पुलिस से यश सक्सेना की नोक झोंक हो गई। जिसमें एबीवीपी के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कोतवाली एसएसआई यदुवीर सिंह ने उनसे अभद्रता की है। यह बात नगर मंत्री यश सक्सेना ने एबीवीपी के जिला आयाम प्रमुख स्वप्निल शुक्ला और तहसील संयोजक शुभम राठी को बताई, जिससे संगठन में पुलिस की कार्यशैली से रोष फैल गया। सोमवार की शाम एबीवीपी के कई कार्यकर्ता कोतवाली गेट पर एकत्र हो गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मामले की सूचना मिलने पर भाजपा नेता विजय शुक्ल रिंकू अपने साथियों के साथ कोतवाली पहुंचे और एसएसआई यदुवीर सिंह से वार्ता कर मामले को शांत कराया। वहीं एसएसआई का कहना है कि पुलिस नगर की शांति सुरक्षा व्यवस्था में काम कर रही है, किसी के साथ किसी प्रकार की अभद्रता नहीं की गई, उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं। इस दौरान निखिल रस्तोगी, उदित सिंह, सत्येंद्र सिंह, हर्षल त्रिपाठी, धीरज बाजपेयी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed