फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ट्रांसफार्मर पर गिरा 11 हजार विद्युत तार, कस्बा में फुंके उपकरण

ट्रांसफार्मर पर गिरा 11 हजार विद्युत तार, कस्बा में फुंके उपकरण

Sat, 23 Dec 2017 11:29 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर पर गिरा 11 हजार विद्युत तार, कस्बा में फुंके उपकरण
लाइट - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
महंगापुर। कस्बा में एचटी लाइन का तार ट्रांसफार्मर पर गिर गया, जिससे पूरे कस्बे में घरेलू विद्युत उपकरण फुंक गए। कई लोगों के घरों और दुकानों का सामान जल गया। हादसे से मात्र दस मिनट पहले ही स्कूल बस इधर से गुजरी थी, जो हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। बिजली विभाग की लापरवाही पर क्षेत्रवासियों ने नाराजगी जताई है।

कस्बा में बिजली सप्लाई के लिए महंगापुर गुरुद्वारे के पास एक ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। शनिवार को करीब दो बजे के आसपास किसी तरह एचटी लाइन का तार टूटकर ट्रांसफार्मर पर गिर गया। देखते-ही देखते पूरे कस्बे में बिजली उपकरण फुंक गए। वोल्टेज बढ़ने के कारण गुरुद्वारा के साथ ही सरबजीत सिंह, मोंटी, सोनू, टीटू, रविंद्र, मथुरा, लाडी आदि की दुकानों और घरों का सामान जल गया। लोगों के अनुसार दस मिनट पहले ही स्कूल बस भी इधर से गुजरी थी। गनीमत रही कि हादसा उस समय नहीं हुआ। लोगों ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। दो महीने पहले भी तार टूटकर गिर गया था। इसके बाद भी विभाग की तरफ से कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई, जिससे लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed