{"_id":"66f30814d6ff9fe7000d8424","slug":"1400-houses-of-five-villages-are-not-getting-drinking-water-for-two-days-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-129771-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पांच गांवों के 14 सौ घरों को दो दिन नहीं मिल रहा पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पांच गांवों के 14 सौ घरों को दो दिन नहीं मिल रहा पेयजल
विज्ञापन
सिकंद्राबाद। बेहजम ब्लॉक के कस्बा नीमगांव में बनी पानी की टंकी में आई तकनीकी खराबी के कारण 1400 घरों की पेयजल आपूर्ति बंद है।
ग्राम पंचायत नीमगांव में पानी की टंकी है, जिससे नीमगांव, लोनपुरवा, तिगोड़वा समेत पांच गांव के 1400 घरों में पेयजल आपूर्ति होती है। सोमवार को टंकी में तकनीकी खराबी आ गई थी। इससे पेयजल की आपूर्ति सोमवार से ठप पड़ी है। आपूर्ति बंद होने से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। पंप ऑपरेटर अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि टंकी खराब होने की सूचना ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी को दी थी, लेकिन कोई बनाने नहीं आया है। इससे मंगलवार को भी पेयजल आपूर्ति बंद रही।
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो जल निगम के जेई से बात करती हूं। पेयजल आपूर्ति को जल्द ही बहाल कराया जाएगा, ताकि लोगों को पानी की दिक्कत न हो। - श्रद्धा गुप्ता, बीडीओ बेहजम