फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   14 vehicles seized for overloading sugarcane and overheight, 22 challaned

Lakhimpur Kheri News: गन्ने से ओवरलोड व ओवरहाइट 14 वाहन सीज, 22 के चालान

Wed, 17 Dec 2025 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 17 Dec 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
14 vehicles seized for overloading sugarcane and overheight, 22 challaned
दो ट्राली जोड़कर गन्ना ढोने वालों पर कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन अ​धिकारी डॉ. कौशलेंद्र। स्रोत :
लखीमपुर खीरी। ओवरलोड, ओवरहाइट व एक ट्रैक्टर में दो ट्राॅलियां जोड़कर गन्ना ढोने वालों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कस दिया है। एआरटीओ शशि भूषण पांडे और प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ने अलग-अलग मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाकर 36 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के अफसरों ने मंगलवार रात 12 वाहनों के चालान व सात ओवरलोड, ओवरहाइट वाहनों को सीज किया। दो अन्य मामलों में भी वाहनो सीज किए गए। बुधवार को भी विभागीय अफसरों ने विभिन्न मार्गों पर चार ओवरलोड वाहनों को कब्जे में लेकर 10 वाहनों के चालान किए। निघासन क्षेत्र में दो ट्राॅली जोड़कर गन्ना परिवहन करने वाली ट्रैक्टर-ट्राॅली को सीज किया गया। एआरटीओ शशि भूषण पांडे ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि दुर्घटनाओं को रोकने और नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

चेतावनी दी गई कि भविष्य में ओवरलोडिंग और ओवरहाइट वाहनों पर कोई ढील नहीं बरती जाएगी। विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें और ओवरलोडिंग से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed