{"_id":"5ca65252bdec221444248730","slug":"131554403922-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ के हमले में भैंस जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ के हमले में भैंस जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिकुनिया। मोहाना नदी पार बंदरहिया गौढ़ी निवासी कल्लू की भैंस पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी है।
बृहस्पतिवार को गांव निवासी कल्लू की भैंस खेत में चर रही थी। दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे बाघ ने भैंस पर हमला कर दिया। भैंस के रंभाने पर ग्रामीण लाठी डंडा लेकर दौड़े तो बाघ वहां से चला गया। इस हमले से गांव के लोग दहशत में हैं। घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई जिस पर वन विभाग ने बाघ के पगचिह्न देखकर बाघ के हमले की पुष्टि की है। स्थानीय निवासी सर्वेश यादव ने बताया कि बीते बुधवार की दोपहर करीब 11 बजे बाघ ने उनकी भैंस पर भी हमलाकर जख्मी किया था।
बंदरहिया गांव के लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। लोगों को झुंड में निकलने की सलाह दी जा रही है। फारेस्टर सुरेंद्र के नेतृत्व में एक टीम मौके पर भेजी गई है।
- दिनेश पडोला, रेंजर बेलरायां खीरी