{"_id":"5ca4f91bbdec2213f8017147","slug":"131554315547-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरी के युवक की मथुरा में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरी के युवक की मथुरा में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। नीमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम हयातपुर निवासी पतिराखनलाल वर्मा के 22 वर्षीय पुत्र अमन वर्मा की मथुरा में अज्ञात वाहन से टकराकर मौत हो गई है। अमन वर्मा मेरठ की कंपनी में श्रमिक था, जो साथियों के साथ मथुरा टूर पर गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव आने पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हयातपुर निवासी पतिराखनलाल वर्मा ने बताया कि उनका पुत्र मेरठ के मोहल्ला माधवपुरम में बैट बल्ला कंपनी में दो साल से बैट बल्ला बनाने का काम कर रहा था। कंपनी मालिक नरेश 65 श्रमिकों को बस से मथुरा टूर पर ले गए। शाम को मथुरा के वृंदावन में सड़क से कुछ दूरी पर बस खड़ी कर भोजन करने की व्यवस्था की जा रही थी, इसी बीच अमन वर्मा बस के पीछे कुछ दूर खड़े होकर साथियों से बातचीत कर रहा था तभी तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने अमन वर्मा को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। कंपनी में साथ काम कर रहे अमन वर्मा के परिवार के रजनीश वर्मा और कंपनी मालिक नरेश उसे उठाकर सरकारी अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर मथुरा में दिल्ली रोड पर गोवर्धन चौक स्थित नयति मेडिसन हॉस्पिटल रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने अमन वर्मा को मृत घोषित कर दिया।
30 मार्च की रात अमन के पिता पतिराखनलाल को फोन पर सूचना मिली कि उनका बेटा अस्पताल में है, आनन फानन में वह मौके पर पहुंचे और 31 मार्च को शव का पोस्टमार्टम कराकर गांव लाए, जहां अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
23 अप्रैल को होनी थी शादी
अमन वर्मा की शादी राजेपुर से तय हो चुकी थी। 23 अप्रैल को बारात जानी थी, घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, अचानक मौत की सूचना पाकर खुशियों का माहौल गम में बदल गया है।
कंपनी मालिक पर बाकी है 85 हजार रुपया
पतिराखनलाल वर्मा ने बताया कि जब वह अपने बेटे का पोस्टमार्टम करा रहे थे तभी कंपनी मालिक नरेश ने बताया कि अमन ने काफी दिनों से कोई रुपया नहीं लिया था, उसका 85 हजार रुपया कंपनी पर बाकी है। जो अप्रैल में अपनी शादी के समय रुपये लेने की बात कंपनी मालिक से करता था। कंपनी मालिक ने उसका बकाया भुगतान भी घर के पते पर शीघ्र भेजने का आश्वासन दिया है।