{"_id":"5c9faf16bdec2213ec6229fe","slug":"131553968918-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने सांड़ का किया शिकार, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने सांड़ का किया शिकार, दहशत
विज्ञापन
ममरी। शनिवार सुबह वनरेंज मोहम्मदी महेशपुर क्षेत्र में सुंदरपुर गांव के उत्तर में विनोदपाल, योगेंद्र के खेत में घास चर रहे सांड़ पर तेंदुआ ने हमला कर उसे अपना शिकार बना डाला। जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। इसकी पुष्टि वनकर्मियों ने भी की है।
देवीपुर बीट जंगल से एक किमी दूर सुंदरपुर गांव के प्रधान प्रतिनिधि रामकुमार वर्मा, विनोद पाल, मोतीलाल, जोधाराम, रामसिंह, ओपी वर्मा, दयाशंकर, योगेंद्र आदि का कहना है कि शिवपुरी गांव के पास शिकारियों के लगे फंदे में फंसकर हुई बाघ की मौत की घटना को अभी वह भुला भी नहीं पाए थे। इसी बीच शनिवार सुबह जंगल से निकल कर गांव के समीप आ पहुंचे तेंदुए ने विनोद पाल के खेत में घास चर रहे सांड़ पर हमला कर उसे अपना निवाला बना लिया है और घंटों खेत में बैठा रहा। जिससे स्कूली बच्चों, गांववालों में दहशत फैल गई। सचूना पर पहुंचे फॉरेस्टर रामप्रसाद आदि वनकर्मियों ने तेंदुए के हमले, बैल का अधखाया शव, पगचिह्न मिलने की पुष्टि की है।
तेंदुए ने सांड़ पर हमला किया है, जिसके शव को मिट्टी में गड़वा दिया है। साथ ही गांव वालों से सतर्क रहने को कहा है।
मोहम्मद आरिफ, रेंजर, वनरेंज मोहम्मदी महेशपुर।