फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मछली पालकों के लिए मुसीबत बने मगरमच्छ

मछली पालकों के लिए मुसीबत बने मगरमच्छ

Sat, 21 Jul 2018 11:53 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Sat, 21 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
मछली पालकों के लिए मुसीबत बने मगरमच्छ
crocodile
बारिश के मौसम में इलाके के तालाबों में मगरमच्छों की आमद बढ़ गई है। इससे मछली पालक बेहद परेशान हैं। मगरमच्छ तालाबों में पली मछलियों को अपना निवाला बना रहे हैं। इसके अलावा तालाबों के पास मवेशी चराने के लिए जाने वाले लोगों के लिए यह मगरमच्छ खतरा बन गए हैं।
विज्ञापन

बारिश होने से क्षेत्र के तालाब लबालब भर गए हैं। पानी के अभाव में जो मगरमच्छ इधर-उधर भटक रहे थे उन्होंने फिर इन तालाबों में अपना बसेरा बना लिया हैं। इलाके के कई तालाबों में मछली पालन के अलावा मछली पकड़ने का ठेके हैं। मगरमच्छ इन तालाबों में पली मछलियों को अपना निवाला बना रहे हैं। इससे मछली पालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

तालाबों के किनारे अक्सर लोग अपने मवेशी चराने जाते हैं। कई बार पशुओं को नहलाने के लिए लोग तालाबों में घुस जाते हैं। उनके लिए भी यह खतरनाक साबित हो गए हैं। कस्बे से सटे महरताला गांव के तालाब में पिछले 15 दिनों से एक बड़ा मगरमच्छ दिखाई दे रहा है। इसी तरह देबीपुर, चौधीपुर आदि के तालाबों में मगरमच्छ की मौजूदगी से लोग दहशत में हैं। लोगों ने उधर मवेशी चराने जाना छोड़ दिया है। यहां तक कि लोग मछलियों का शिकार करने से डर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महरताला गांव के तालाब में मछली पालक चंदन ने बताया कि जब से इस तालाब में मगरमच्छ आया है तब से तालाब की बड़ी मछलियां गायब हो गईं हैं। जो बचीं हैं उन्हें भी मगरमच्छ चट कर रहा है। मगरमच्छ के डर से तालाब की रखवाली और शिकार करना मुश्किल हो गया है।

खीरी ब्रांच नहर के जरिए तालाबों में आते हैं मगरमच्छ
क्षेत्र के तालाबों में मगरमच्छ बड़ी नहर के जरिए आते हैं। महरताला, चौधीपुर, नीमगांव, पसियापुर, देबीपुर, कोठीपुर आदि गांवों के तालाबों में मगरमच्छ खीरी ब्रांच से सीतापुर ब्रांच नहर में पहुंच जाते हैं। मगरमच्छों ने अपने आने-जाने का रास्ता इन नहरों और कुलाबों को बना रखा है। बरसात शुरू होने पर और बरसात के बाद तालाबों में पानी कम हो जाने पर इनका खतरा और अधिक बढ़ जाता है।

तालाबों से निकलकर घरों तक पहुंच जाते हैं मगरमच्छ
बारिश के मौसम में तालाबों से निकलकर अक्सर मगरमच्छ गांव और घरों तक पहुंच जाते हैं। हाल ही में एक मगरमच्छ चौधीपुर गांव में पहुंच गया। ग्रामीणों ने हिम्मत कर मगरमच्छ को पकड़ लिया और रस्सियों से बांधकर नहर में छोड़ दिया।


तालाबों में मगरमच्छों की बढ़ोतरी इस बात का संकेत है कि जिले की जैव विविधता समृद्ध हो रही है। जहां के तालाबों में मगरमच्छ हैं वहां के ग्रामीणों को सतर्क रहना चाहिए। गांव की आबादी में मगरमच्छ आने पर इसकी सूचना वन विभाग को दें, ताकि मगरमच्छों से बचाव किया जा सके, और उसे सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास में पहुंचाया जा सके।
डॉ. अनिल कुमार पटेल, उप-निदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व, बफरजोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed