फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गन्ने व धान की फसलों का शारदा नदी ने शुरू किया कटान

गन्ने व धान की फसलों का शारदा नदी ने शुरू किया कटान

Wed, 11 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
गन्ने व धान की फसलों का शारदा नदी ने शुरू किया कटान
फोटो संख्या 11एलकेएच403, 404
विज्ञापन


गन्ने और धान की फसलों का शारदा नदी ने शुरू किया कटान
इमलिया के खेतों में लबालब भरा है शारदा का पानी

पलियाकलां। दो-तीन दिनों से शांत शारदा नदी ने भीरा इलाके के तरफ गन्ने व धान की फसलों को काटना शुरू कर दिया है। इमलिया फार्म के खेतों में तो लबालब पानी भरा हुआ है, जिससे यहां के किसानों की बेचैनी कम होने का नाम नहीं ले रही है। नदी ने अपने आसपास के इलाके में तेजी से कटान शुरू किया है।
बता दें कि शारदा नदी का जलस्तर बीते दिनों बढ़ गया था जिससे नदी उफान मार गई थी। लेकिन इसके बाद धूप निकलने का सिलसिला शुरू हुआ और जलस्तर धीरे-धीरे नीचे पहुंचने लगा। अब बरसात भी नहीं हो रही है जिससे नदी का जलस्तर फिलहाल तो नीचे है। लेकिन नदी ने भीरा इलाके में तेजी से कटान शुरू किया है। नदी ने दौलतापुर, कचनारा, आजादनगर, बर्बादनगर में गन्ने व धान की फसलों को काटना शुरू किया है। यहां नदी का बहाव अत्यधिक तेज है जिससे पलभर में नदी भूमि का कटान कर रही है। उधर इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते पर पानी तो कम हो गया है लेकिन यहां पर खेतों में लबालब पानी भरा हुआ है। जिससे किसानों की बेचैनियां बढ़ती जा रही है। किसानों का मानना है कि अगर एक-दो दिन में तेज बारिश होती है तो नदी में उनकी फसल समा जाएगी। इससे उनमें हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


नाव से चारा ला रहे ग्रामीण
मझगईं। नयापुरवा गांव में शारदा नदी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई ग्रामीणों के आशियाने के पास शारदा नदी पहुंच गई है जिससे ग्रामीण परेशान हैं। शारदा ने विकराल रूप धारण करते हुए ग्रामीणों की बेशकीमती जमीनों को काटना शुरू किया है। ग्रामीण रामप्रसाद, नंदराम, श्रीचंद के घरों की तरफ शारदा नदी ने कटान तेज कर दिया है। बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि उनके घर व खेत नदी में समाते जा रहे हैं लेकिन प्रशासन की नजर में अभी बाढ़ ही नहीं आई है। उधर गांव के ही शारदा प्रसाद, अशर्फीलाल, रामभरोसे, शत्रोहन लाल, बालकराम, सोहनलाल आदि ग्रामीणों की गन्ना फसल का शारदा ने तेजी से कटान शुरू कर दिया है। ग्रामीण चारा भी नाव से लाने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed