फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बाघों के हमले का डैंजरजोन बन रहा मोहम्मदी रेंज

बाघों के हमले का डैंजरजोन बन रहा मोहम्मदी रेंज

Tue, 19 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
बाघों के हमले का डैंजरजोन बन रहा मोहम्मदी रेंज
18एलकेएच501
विज्ञापन

बाघों के हमले का डेंजरजोन बन रहा मोहम्मदी रेंज
ताबड़तोड़ हमले से ग्रामीणों में दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन के मैलानी क्षेत्र के बाद अब दक्षिण खीरी वन प्रभाग की मोहम्मदी रेंज बाघों के हमलों के लिए डेंजरजोन बनता जा रहा है। शनिवार को बाघ के हमले में बछड़े की मौत के बाद सोमवार सुबह एक किसान को बाघ के निवाला बनाने की घटना से ग्रामीण सकते में हैं। बाघ के ताबड़तोड़ हमलों से ग्रामीणों का गुस्सा भी बढ़ रहा है। जंगल से सटे गांव सुंदरपुर निवासी किसान बालकराम का अधखाया शव मिलने के बाद मौके पर पहुंचे वनकर्मियों से ग्रामीणों की जमकर हाथापाई हुई जिसमें एक वनकर्मी घायल हुआ है। इसके पहले भी वन विभाग के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन ने कई दिनों तक धरना-प्रदर्शन किया था।
मोहम्मदी रेंज में पिछले दो साल के अंदर बाघ पांच लोगों को निवाला बना चुके हैं। एक को हमला कर घायल कर दिया है। इस अवधि में मैलानी क्षेत्र में 13 लोग बाघ हमले में मारे गए। भीरा और मैलानी क्षेत्र बाघों के हमले के लिए पहले से ही काफी संवेदनशील क्षेत्र रहा है, लेकिन मोहम्मदी रेंज में जिस तरह बाघों के हमले बढ़ रहे हैं वह चिंता का विषय है।
विज्ञापन

वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि मोहम्मदी रेंज में बाघों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसके कारण बाघ जंगल से बाहर निकलकर खेतों में अपना ठिकाना बना रहे हैं। महेशपुर जंगल की देबीपुर बीट से सटे गांव सुंदरपुर निवासी किसान बालकराम पर बाघ ने उस समय हमला किया जब वह अपने खेत में सिंचाईं कर रहा था। यह घटना कठिना नदी से चंद कदम की दूरी पर हुई है। इसी क्षेत्र में शनिवार रात बाघ ने बछड़े को निवाला बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि कठिना नदी के किनारे बाघ ने अब अपना स्थायी बसेरा बना लिया है। वन विभाग की निगरानी के बावजूद बालक राम को बाघ के निवाला बनाने की घटना कहीं न कहीं वन विभाग की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा करती है। इन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। इसके चलते अब वे खेतों में जाने से डर रहे हैं। इससे उनका खेतीबाड़ी का काम भी बाधित हो रहा है। वन विभाग अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है। इससे लोगों में और ज्यादा नाराजगी है।
इंसेट.....
मैलानी, मोहम्मदी में बाघ ले चुके 29 माह में 19 जाने
दक्षिण खीरी वन प्रभाग की मोहम्मदी रेंज में सोमवार बाघ के हमले से किसान की मौत की घटना ने दुुधवा टाइगर रिजर्व बफ रजोन में भी बाघ के हमले से पिछले 29 माह में हुईं 19 मौतों की घटनाओं को ताजा कर दिया है। मैलानी रेंज और इससे सटे क्षेत्रों में बाघ के हमलों की ताबड़तोड़ घटनाएं हुई हैं। इस रेंज में बाघ ने जुलाई-अगस्त 2017 में बाघ ने कहर बरपाते हुए नौ लोगों की जान ले ली थीं। कमोबेश दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मोहम्मदी रेंज की महेशपुर बीट के देबीपुर और कठिना नदी से सटे घमहाघाट इलाके में बाघ ने दो साल के अंदर ताबड़तोड़ हमले कर पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया और एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इंसेट.....
अब तक बाघ हमले की यह हुईं घटनाएं...
.13 अप्रेल 2017. मोहम्मदी रेंज की महेशपुर बीट के घमहाघाट जंगल में देवियापुर निवासी 40 वर्षीय शर्मा नामक युवक की बाघिन के हमले में मौत।
.28 अगस्त 2017. इसी रेंज के घमहाघाट जंगल से बांकेगंज ब्लॉक की पंचायत ग्रंट डाटपुर के मजरा पसियापुर निवासी 52 नरायन लाल की बाघ हमले में मौत।
.21 अक्टूबर 2017. इसी बीट के अशर्फ ीगंज के मूड़ा गांव निवासी 24 वर्षीय लालाराम की बाघ हमले में मौत।
. 20 नवंबर 2017. इसी रेंज में महेशपुर निवासी किसान 45 वर्षीय ओप्रकाश की बाघ हमले में मौत।
. 18 जून 2018. इसी रेंज की देबीपुर बीट में सुंदरपुर निवासी 35 वर्षीय बालक राम की बाघ हमले में मौत।
------------
इंसेट........
बाघ हमले में एक युवक हुआ गंभीर घायल
.01 जून 2018. मोहम्मदी रेंज में कठिना नदी के घमहाघाट क्षेत्र में मैलानी थाना क्षेत्र के दूलीपुर गांव निवासी 30 वर्षीय गजराज बाघ हमले में गंभीर घायल।
इंसेट.....
मैलानी रेंज में पिछले 25 माह में बाघ हमले में हुईं मौतें
.22 फ रवरी 2016. मैलानी रेंज की सलेमपुर बीट में बाघ हमले से कुकरा निवासी 50 वर्षीय रईश की मौत।
18 मार्च 2016. जटपुरा बीट में सोहनराभूड़ निवासी 50 वर्षीय तरसेम सिंह की बाघ हमले से मौत।
.15 अप्रेल 2016. इसी बीट के ढाका गांव में 22 वर्षीय किरन की बाघ हमले से मौत।
.07 जुलाई 2016. खरेहटा बीट में खरेहटा निवासी 50 वर्षीय भोगन कश्यप की मौत।
. 02 अगस्त 2016. इसी बीट में 50 वर्षीय अंजनि की बाघ हमले से हुई मौत।
. 17 अगस्त 2016. सुआबोझ ब्लॉक में कपरहाकुंआ निवासी 13 वर्षीय सरस्वती की बाघ हमले से मौत।
.19 अगस्त 2016. छेदीपुर निवासी 57 वर्षीय टीकाराम की बाघ हमले से मौत।
. 20 अगस्त 2016. छेदीपुर निवासी 53 वर्षीय बाबूराम की बाघ हमले से मौत।
. 30 अगस्त 2016. भरिगवां निवासी 50 वर्षीय जानकी प्रसाद की बाघ हमले से मौत।
. 31 अगस्त 2016. कुरियानी गांव निवासी 50 वर्षीय जगदीश की बाघ हमले से मौत।
. 01 अगस्त 2017. उत्तर मैलानी बीट में मैलानी निवासी 45 वर्षीय जगदीश की बाघ हमले से मौत।
.09 जनवरी 2018. इसी बीट में रिटायर्ड रेल कर्मी 62 वर्षीय संतराम की बाघ हमले से मौत।
इंसेट....
डब्लूडब्लूएफ देगा दस हजार रुपये की सहायता
देबीपुर बीट में सुंदरपुर गांव निवासी मृतक बालकराम के परिवारीजनों को तात्कालिक सहायता के रूप में डब्लूडब्लूएफ दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगा। साउथ खीरी डीएफ ओ समीर कुमार के अनुरोध पर डब्लूडब्लूएफ के परियोजना निदेशक दबीर हसन ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता की मंजूरी दे दी है।

वर्जन.......
मोहम्मदी रेंज में कठिना नदी के किनारे तीन दिन के अंदर एक बछड़ा और एक किसान पर बाघ के हमले से यह लगता है कि कि बाघ कठिना नदी के किनारे ही मौजूद है। बन विभाग की टीमें बाघ की निगरानी में लगी हुई हैं। ग्रामीणों से सतर्कता बरतने को कहा गया है। मृतक के परिवार को दस हजार रुपये तात्कालिक आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। नियमानुसार परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।
- समीर कुमार डीएफ ओ, साउथ खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed