फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गांव पहुंचकर एसओ ने बैठक कर जमा कराए शस्त्र

गांव पहुंचकर एसओ ने बैठक कर जमा कराए शस्त्र

Mon, 19 Feb 2018 07:24 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
गांव पहुंचकर एसओ ने बैठक कर जमा कराए शस्त्र
लीड--
विज्ञापन


19 एलकेएच 20

एसओ ने जमा कराए शस्त्र, चार
प्रत्याशियों समेत 32 लोग पाबंद
टिकौला ग्राम पंचायत में 22 को हैं उपचुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदराबाद।
बेहजम ब्लॉक की ग्राम पंचायत टिकौला की प्रधान की मौत के बाद रिक्त हुए पद पर 22 फरवरी को उपचुनाव है। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। सोमवार को एसओ संजय कुमार सिंह गांव पहुंचे और ग्रामीणों से शस्त्र जमा कराए।

ग्राम पंचायत टिकौला की ग्राम प्रधान राजकुमारी की तीन महीने पहले मौत हो गई थी। इससे ग्राम पंचायत के प्रधान का पद रिक्त चल रहा था। अब 22 फरवरी को होने वाले उपचुनाव में टिकौला के ग्राम प्रधान पद पर मतदान होगा। इसको लेकर प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार को एसओ संजय कुमार सिंह गांव टिकौला पहुंचे। चुनाव को लेकर ग्रामीणों के साथ एक बैठक की। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराना प्राथमिकता है। चुनाव में खलल पैदा करने वाले या माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने इस दौरान गांव में ही शस्त्र लाइसेंस धारकों को शस्त्रों के साथ बुलाया और शस्त्रों को जमा कराकर उन्हें रसीद दी। एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने चार प्रत्याशियों समेत 32 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर उन्हें पाबंद किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed