फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गन्ना क्रय केंद्र पर घटतोली से भड़के किसानों ने लगाया जाम

गन्ना क्रय केंद्र पर घटतोली से भड़के किसानों ने लगाया जाम

Sun, 24 Dec 2017 11:21 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
गन्ना क्रय केंद्र पर घटतोली से भड़के किसानों ने लगाया जाम
जाम - फोटो : अमर उजाला
मितौली। अजबापुर शुगर मिल के बरुई बी गन्ना क्रय केंद्र पर हो रही घटतौली के विरोध में किसानों ने नहर चौराहे पर जाम लगा दिया। इसके बाद कांटा इंचार्ज और मिल अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। सूचना पाकर एसडीएम रामप्रकाश गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर किसानों को शांत कराया, जिसके बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

बरुई बी गन्ना क्रय केंद्र पर तोल कराने आए किसानों का आरोप है कि सुबह से चार क्विंटल प्रति ट्रॉली घटतौली की जा रही है। इसका खुलासा धर्मकांटा से तोल कराकर आए किसानों ने किया। इसकी जानकारी मिलते ही किसान भड़क गए। कस्ता के नहर चौराहे पर कस्ता-ममरी मार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी की। इससे मैगलगंज और सीतापुर मार्ग पर भी जाम लग गया। जाम में कई एंबुलेंस भी फंसी रहीं। जाम की सूचना पर एसओ ओपी रजक, अजबापुर मिल के सीडीओ ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान नहीं माने। इसके बाद एसडीएम रामप्रकाश ने किसानों से लिखित प्रार्थना पत्र लेकर कांटा इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिटर को बुलाकर कांटा सही कराकर किसानों के गन्ने की तौल कराए जाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि यदि घटतोली पाई गई, तो केन मैनेजर, सीडीओ अजावपुर और तोल लिपिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इसके बाद करीब एक घंटे बाद किसानों ने जाम खोला। तब जाकर आवागमन बहाल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed