फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   भाजपा में ही है पिछड़ा वर्ग के लोगों का हित

भाजपा में ही है पिछड़ा वर्ग के लोगों का हित

Fri, 08 Sep 2017 11:38 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
भाजपा में ही है पिछड़ा वर्ग के लोगों का हित
भाजपा में ही है पिछड़ा वर्ग के लोगों का हित - फोटो : बरेली, अमर उजाला
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

भाजपा ने मेला मैदान स्थित एक मैरिज लॉन में शुक्रवार को पिछड़ा वर्ग सम्मेलन किया। इसमें पिछड़ा वर्ग समाज के सेवा कार्यों में लगे 50 लोगों को वस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान हुआ।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के लोगों के विकास के बिना समृद्ध एवं शक्तिशाली भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि समाज में सबसे ज्यादा भागीदारी पिछडे़ वर्ग की है। भाजपा ही उनके विकास के लिए प्रयत्नशील है, जबकि अन्य राजनीतिक दल उनका वोट लेने के बाद उन्हें भुला देते हैं। सांसद अजय मिश्रा टेनी ने कहा कि भाजपा ने पिछड़ा वर्ग कल्याण को आयोग का दर्जा देने के लिए विधेयक पेश किया था, लेकिन विपक्ष ने उसे पास नहीं होने दिया। सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि मोदी पिछड़ा वर्ग के लोगों के विकास के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

बिसवां विधायक महेंद्र यादव नो पिछड़ा वग के लोगों से हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। गोला विधायक अरविंद गिरि ने कहा कि जिले में हुआ पिछड़ा वर्ग सम्मेलन एक नया संदेश देेने का काम करेगा। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई ने कहा कि भाजपा सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने वाली है, भाजपा ही पिछड़ों का सम्मान व अधिकार दिलाने के लिए काम कर रही है और यह सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान इसी की एक कड़ी है। सम्मेलन में समाज के 50 लोगों को सेवा कार्यों के चलते वस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद ने अवैध खनन का मुद्दा उठा सबको चौंकाया
लखीमपुर खीरी।
गोला विधायक अरविंद गिरि ने सम्मेलन में अवैध खनन का मुद्दा उठाकर सबकों चौंका दिया। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनन जोरों पर है। यही वजह है कि आम आदमी को मिट्टी और बालू खरीदने के लिए कई गुना अधिक पैसा देना पड़ रहा है। घरेलू प्रयोग के लिए मिट्टी और बालू की दस ट्रॉली तक छूट है, लेकिन आम आदमी का उत्पीड़न हो रहा है। आलम यह है कि पांच सौ तक में मिलने वाली बालू की ट्रॉली कस्बों में तीन-साढ़े तीन हजार की और जिला मुख्यालय पर पांच से छह हजार रुपये में मिल रही है। यदि इसे न रोका गया तो आठों विधायकों और शासन-प्रशासन की बदनामी तय है।


इनकी रही मौजूदगी
सांसद रेखा वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्रा, मनोज वर्मा, रामनरेश लोधी, अनिल यादव, रामपाल यादव, सैधरी प्रधान रविंद्र पाल सिंह, अनूप शुक्ला, उमाशंकर मिश्रा, अभिषेक रमन मिश्र, रामजी दीक्षित, सुनील बाथम, सुमंत गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed