फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   13 lakhs cheated in the name of investing in the stock market

कोरोना वैक्सीन: पांच फरवरी से शुरू होगा दूसरा चरण

Tue, 02 Feb 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
13 lakhs cheated in the name of investing in the stock market
लखीमपुर खीरी। कोरोना वायरस को हराने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने दूसरे चरण के टीकाकरण की तैयारी पूरी कर ली है। टीकाकरण चार फरवरी से शुरू होगा और पांच मार्च तक चलेगा। इस दौरान पुलिस, एसएसबी एवं राजस्व कर्मियों के टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि दूसरे चरण में टीकाकरण के लिए करीब नौ हजार लोगों की सूची तैयारी की गई है। इनके नाम पोर्टल पर फीड किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस माह दूसरे चरण के फ्रंट लाइन वर्कर और पहले चरण में जिन लोगों के वैक्सीन लगाई गई थी, उनको दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। टीकाकरण के लिए माइक्रोप्लान तैयार किया जा रहा है, जिससे टीमों की तैनाती कर टीकाकरण किया जा सके।
विज्ञापन

दूसरे चरण के फ्रंट लाइन वर्कर
एसएसबी-3082
होमगार्ड-1490
पुलिसकर्मी-3007
जेल स्टाफ-85
राजस्व कर्मी-1150
(संख्या संभावित है)
दूसरी डोज का टीकाकरण
निर्धारित तिथि- संशोधित तिथि
16 फरवरी- 15 फरवरी
22 फरवरी- 19 फरवरी
28 फरवरी- 25 फरवरी
29 फरवरी- 26 फरवरी
इसके साथ चार एवं पांच मार्च को टीकाकरण होगा
15 फरवरी बाद छूटे लोगों के नहीं लगेगी वैक्सीन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों टीकाकरण के दौरान जो लोग वैक्सीन लगवाने से छूट गए हैं। उनके पास टीकाकरण के लिए अंतिम मौका 15 फरवरी का है। यदि इस दिन वैक्सीन नहीं लगवाएंगे तो इसके बाद उनका टीकाकरण नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी की इन तिथियों में होगा टीकाकरण
चार, पांच, 11, 12, 18, 22
तारीख-लक्ष्य-टीकाकरण हुआ
16 जनवरी-400-296
22 जनवरी-1967-1188
28 जनवरी- 3955-2967
29 जनवरी-3266-2560
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed