{"_id":"69bc3a3b6b8f5999390090a1","slug":"13-foot-long-burmese-python-found-in-farm-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-170809-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खेत में निकला 13 फीट लंबा बर्मीज पाइथन अजगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खेत में निकला 13 फीट लंबा बर्मीज पाइथन अजगर
Thu, 19 Mar 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
पलिया क्षेत्र में पकड़ा गया बर्मीज पाइथन अजगर। स्रोत : विभाग
पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व जोन के समीप सिंगहिया स्थित एक खेत में बर्मीज पाइथन अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। करीब 13 फीट लंबे इस अजगर को देखते ही लोग सहम गए और इसकी जानकारी दुधवा प्रशासन को दी।
सूचना मिलते ही वन्यजीव रेस्क्यू एक्सपर्ट निशा नाजरून मौके पर पहुंचीं। भारी भीड़ और सांप की विशालता को देखते हुए उन्होंने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। नाजरून ने महज तीन मिनट के भीतर इस 30 किलो वजनी अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। निशा नाजरून ने बताया कि यह बर्मीज पाइथन प्रजाति का है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह स्वस्थ था। जिसे बाद में विभागीय निर्देशों के अनुसार घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव के दिखने पर उसे नुकसान न पहुंचाएं और तुरंत विभाग को सूचना दें।