फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत

ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत

Fri, 22 Feb 2019 11:23 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत
संपूर्णानगर। इलाके के गांव विशेनपुरी में बहादुरनगर रोड पर एक अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। घटना के बाद भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के सेमरी निवासी विक्की कुमार पुत्र रामसत्तन एवं लखविंदर पुत्र लाल बिहारी घर से किसी कार्य के चलते विशेनपुरी गए थे। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे वापसी आते समय बहादुरनगर रोड पर पर अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। घटना में दोनों बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही मौके पर थाना प्रभारी आदर्श कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंच गए। उन्होंने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। बताया जाता है कि दोनों मरने वाले अविवाहित थे। परिजनों में गुस्सा है और पुलिस प्रशासन के खिलाफ परिजनों ने नाराजगी भी जताई है। वाहन खोज न पाने को लेकर ग्रामीणों ने भी पुलिस के खिलाफ विरोध जताया है।
विज्ञापन


एक दिन पहले हादसे में चली गई थी राजू की जान
गुरुवार की रात इलाके के ट्रांस शारदा क्षेत्र में गांधीनगर में ट्रैक्टर-ट्राली से कूदकर अपनी जान बचाने के प्रयास में बनवारी के 30 वर्षीय पुत्र राजू निषाद की ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो चुकी है। यह मजदूरों को लेकर ट्रैक्टर-ट्राली से जा रहा था, लेकिन अनियंत्रित होने पर वह ट्रैक्टर-ट्राली से कूद गया था। उसके बाद भी वह ट्रैक्टर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed