{"_id":"5c645c8cbdec2256646aba28","slug":"121550081164-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूड़ा गालिब के ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूड़ा गालिब के ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी ब्लाक की ग्राम पंचायत मूड़ा गालिब के प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोलते हुए बुधवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया है। शौचालय और आवास योजनाओं में धांधली का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
मूड़ा गालिब निवासी मुरारी सिंह यादव, हेमसिंह, मोनू जोशी, जमुना प्रसाद आदि ने आरोप लगाए हैं कि प्रधान और सचिव भेदभावपूर्ण कार्य कर रहे हैं। शौचालय की धनराशि न देकर लाभार्थियों को मात्र 800 पीला ईंट और घटिया सामग्री दी गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना में चहेतों को लाभ दिया जा रहा है। पात्र लाभार्थियों को टरकाया जा रहा है। ग्राम पंचायत में मानक के अनुरूप कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है।