फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   वनकर्मियों को देख ग्रामीणों ने किया हंगामा

वनकर्मियों को देख ग्रामीणों ने किया हंगामा

Wed, 13 Feb 2019 12:13 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
वनकर्मियों को देख ग्रामीणों ने किया हंगामा
ममरी। सोमवार की रात वन रेंज मोहम्मदी महेशपुर क्षेत्र के परवस्त नगर गांव की आबादी में छठी बार बाघ घुस आया। गांव वालों के शोर मचाने पर बाघ जंगल की ओर चला गया।
विज्ञापन

बाघ से घबराए परवस्त नगर के विजयपाल यादव, रमेश, बनवारी, जब्बार, सर्वेश आदि ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार की रात बाघ छठी बार उनके गांव की आबादी में पशुओं पर हमला करने के इरादे से घुसा। विजयपाल के पशुशाला के पास खड़ंजे पर खड़ा होकर रात भर दहाड़ता रहा। मंगलवार सुबह सूचना पर पहुंचे फारेस्टर रामप्रसाद, वनरक्षक दिनेश सिंह, बेचेलाल ने बाघ के पगचिह्नों का निरीक्षण किया। गांव वालों ने गांव में स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग उठाई। फारेस्टर का कहना है कि गांव वालों की मांग और बाघ के आतंक की सूचना विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है। बताया कि देवीपुर वीट जंगल से गांव की दूरी महज एक किलोमीटर है। इसी कारण बाघ शिकार की तलाश में जंगल से निकलकर गांव में पहुंच जाता है। रेंजर मोहम्मद आरिफ का कहना है कि सूचना डब्ल्यूडब्ल्यूएफ परियोजना अधिकारी को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed