फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   दुधवा में शिकारी दबोचा, चीतल का मांस बरामद

दुधवा में शिकारी दबोचा, चीतल का मांस बरामद

Tue, 12 Feb 2019 05:06 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 12 Feb 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
दुधवा में शिकारी दबोचा, चीतल का मांस बरामद
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की भीरा रेंज में जंगल गश्त के दौरान वन कर्मियों ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को दबोच लिया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से चीतल का दो किलो मांस बरामद हुआ। पूछताछ मेें उसने बताया कि वह अपने आठ साथियों के साथ चीतल का शिकार किया। इसके बाद वह चीतल का मांस बेचने जा रहा था। आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसका चालान भेजा जाएगा। साथ ही उसके पास से बरामद मांस को जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि मंगलवार सवेरे भीरा रेंजर राकेश बाबू वर्मा वन कर्मियों की टीम के साथ जंगल गश्त कर रहे थे। इस दौरान वन कर्मियों की टीम को कंपार्टमेंट 13 में उल्ल नदी के किनारे खागर में संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति दिखाई पड़ा। वन कर्मिर्यों की टीम ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके झोले में दो किलो चीतल का मांस बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम राजेंद्र मंडल निवासी ग्रंट नंबर तीन थाना मैलानी बताया है। डीडी ने बताया कि पकडे गए आरोपी ने यह भी बताया कि वह अपने सात-आठ साथियों के साथ जंगल में चीतल का शिकार करने आया था,जहां उल्ल नदी किनारे एक चीतल का शिकार और उसके मांस का बंटवारा किया गया। बंटवारे में उसके हिस्से में आया दो किलो मांस वह बिक्री करने ले जा रहा था। उसके साथी मांस और शिकार करने के उपकरण लेकर दूसरे रास्ते से फरार हो गए।
विज्ञापन

डीडी बफरजोन ने बताया कि थाना मैलानी ग्रंट नंबर के बंगाली कालोनी निवासी पकड़े गए आरोपी राजेंद्र मंडल के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसका चालान भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि बफरजोन में माह जून 2018 से जनवरी 2019 तक 38 शिकारी पकड़कर उन्हें जेल भेजा जा चुका है। मंगलवार भीरा रेंज में पकड़ा गया 39वां शिकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed